नई दिल्ली: 12 जून को अहमदाबाद में एक भयानक विमान हादसा हुआ। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171, जो अहमदाबाद से लंदन जा रही थी, टेकऑफ के कुछ सेकेंड बाद ही एक इमारत से टकरा गई। इस हादसे में 241 यात्रियों की जान चली गई, और अब तक कुल 297 मौतों की पुष्टि हो चुकी है। हादसे के बाद रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चला और मलबा हटाया जा रहा है।
राख के ढेर में सलामत मिली भगवद् गीता इस हादसे के मलबे से जुड़ी एक अविश्वसनीय और चौंकाने वाली बात सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि राहत और बचाव कार्य के दौरान मलबे से भगवद् गीता की एक प्रति पूरी तरह सुरक्षित हालत में मिली। बता दें कि, जहां विमान का लोहा पिघल गया, वहां गीता का एक पन्ना तक नहीं जला। भगवद् गीता के सुरक्षित मिलने का दावा किया जा रहा है।
A passenger aboard the ill-fated AirIndia flight was carrying a copy of the Bhagavad Gita. In a remarkable turn, the sacred book was found intact and unharmed amidst the wreckage at the crash site. 🙏 pic.twitter.com/VBu4jYuvIi
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) June 13, 2025
वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में विमान हादसे का मलबा नजर आता है। एक व्यक्ति भगवद् गीता को हाथ में पकड़े हुए दिखाई देता है। वह गीता के पेज पलटकर दिखाता है, जो एकदम सही हालत में हैं, ना कोई पेज फटा, ना ही कोई जला। आसपास की चीजें पूरी तरह नष्ट हो चुकी हैं, लेकिन गीता वैसी की वैसी है। वीडियो में गुजराती भाषा में बातचीत होती दिख रही है, जिससे माना जा रहा है कि यह वीडियो हादसे की असली जगह का है। हालांकि, अभी तक एयर इंडिया ने और ना ही सरकारी जांच एजेंसियों ने कोई आधिकारिक पुष्टि की है। इसलिए इस दावे को अभी केवल संभावित चमत्कार या संयोग के तौर पर देखा जा रहा है।
हादसे से जुड़ा अब तक का अपडेट
फ्लाइट AI-171, अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। टेकऑफ करते वक्त विमान एक अस्पताल के हॉस्टल से टकरा गया। हादसे में कुल 297 लोगों की जान गई, जिनमें:229 यात्री 12 क्रू मेंबर और हॉस्टल में मौजूद 56 लोग शामिल हैं। सरकार ने हादसे की जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी बना दी है।
ये भी पढ़ें- शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1,800 अंक लुढ़का