Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

हान चंग ने स्पेन का दौरा किया

June 13, 2025

हान चंग ने स्पेन का दौरा किया

इंटरनेशनल डेस्क: 10 से 12 जून तक, स्पेनिश सरकार के निमंत्रण पर, चीनी उपराष्ट्रपति हान चंग ने स्पेन का दौरा किया और स्पेन की राजधानी मैड्रिड में क्रमशः स्पेनिश राजा फिलिप VI और प्रधान मंत्री पेद्रो सांचेज से मुलाकात की।

राजा फिलिप VI से मुलाकात के दौरान, हान चंग ने कहा कि चीन स्पेन के साथ नई ऊर्जा, कृषि और खाद्य उत्पादों, इलेक्ट्रिक वाहनों, डिजिटल अर्थव्यवस्था और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने को तैयार है। उन्होंने आगे बताया कि चीन और स्पेन कई प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर समान विचार साझा करते हैं और बहुपक्षवाद की रक्षा करने, मुक्त व्यापार नियमों के क्रम को बनाए रखने, खुले सहयोग को बढ़ावा देने और वैश्विक शासन में सुधार करने में महत्वपूर्ण और सकारात्मक ताकत हैं। चीन स्पेन और यूरोपीय संघ के साथ मिलकर संयुक्त राष्ट्र के केन्द्र में अंतर्राष्ट्रीय प्रणाली की रक्षा करने और विश्व शांति, स्थिरता और विकास में योगदान देना चाहता है।

उधर, राजा फिलिप VI ने कहा कि इस वर्ष की शुरुआत से ही स्पेन और चीन के बीच उच्च स्तरीय बातचीत लगातार हो रही है और द्विपक्षीय संबंधों में सकारात्मक और अच्छी विकास गति देखी गयी है। स्पेन चीन के साथ संपर्क और सहयोग को और मजबूत करने तथा द्विपक्षीय संबंधों के घनिष्ठ विकास को बढ़ावा देने को तैयार है। उन्होंने आगे कहा कि विश्व वर्तमान में जटिल परिवर्तनों से गुजर रहा है और चीन इस प्रक्रिया में महत्वपूर्ण, सकारात्मक और स्थिरकारी भूमिका निभा रहा है। स्पेन बहुपक्षवाद और मुक्त व्यापार का समर्थन करता है और बहुपक्षीय संस्थाओं में चीन के साथ संपर्क और सहयोग को मजबूत करने, संयुक्त रूप से अंतर्राष्ट्रीय बहुपक्षीय व्यापार व्यवस्था और नियमों को बनाए रखने और विश्व में सतत विकास को बढ़ावा देना चाहता है।

सांचेज़ से मुलाकात के दौरान, हान चंग ने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी की स्थापना की 20वीं वर्षगांठ को एक अवसर के रूप में लेते हुए, चीन स्पेन के साथ उच्च स्तरीय आवाजाही बनाए रखने, आपसी लाभ सहयोग को गहरा करने, तथा संयुक्त राष्ट्र और विश्व व्यापार संगठन जैसे महत्वपूर्ण बहुपक्षीय तंत्रों में संपर्क, समन्वय और आपसी समर्थन को और मजबूत करने को तैयार है। उन्होंने बल देते हुए कहा कि वर्तमान अशांत अंतर्राष्ट्रीय परिस्थिति में चीन और यूरोप को एकता और सहयोग को मजबूत करना तथा बहुपक्षवाद और मुक्त व्यापार की रक्षा करनी चाहिए, जिससे चीन और यूरोप दोनों को लाभ मिलेगा और विश्व अर्थव्यवस्था की स्थिरता में भी योगदान मिलेगा।

वहीं, सांचेज़ ने कहा कि स्पेन चीन के साथ अपने मैत्रीपूर्ण संबंधों को बहुत महत्व देता है। अब एकतरफावाद और संरक्षणवाद सभी देशों के हितों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, बहुपक्षवाद के प्रति चीन का पालन और प्रतिबद्धता विशेष रूप से मूल्यवान है। स्पेन सरकार एक-चीन नीति का दृढ़ता से पालन करती है और स्पेन में निवेश करने के लिए अधिक चीनी कंपनियों का स्वागत करती है। यह व्यापार और निवेश, वैज्ञानिक और तकनीकी नवाचार, नई ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में चीन के साथ सहयोग को गहरा करने, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार व्यवस्था को बनाए रखने और बहुपक्षवाद की रक्षा करने के लिए तैयार है। बता दें कि हान चंग ने स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्वारेज़ से भी मुलाकात की।

(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें- शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1,800 अंक लुढ़का

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें