Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Health Tips: गर्मियों में खुद को ऐसे रखें फिट और एक्टिव, अपनाएं ये सरल और असरदार उपाय

June 13, 2025

Health Tips: गर्मियों में खुद को ऐसे रखें फिट और एक्टिव, अपनाएं ये सरल और असरदार उपाय

Health Tips for Summers: देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर दिया है। तापमान 40 डिग्री से ऊपर जाने पर हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं आम हो जाती हैं। ऐसे में जरूरी है कि हम कुछ आसान और प्रभावशाली उपाय अपनाकर खुद को सुरक्षित और स्वस्थ रखें।

-गर्मी में शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखना है सबसे जरूरी

गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा ज़रूरत होती है शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा बनाए रखने की। रोजाना कम से कम 3-4 लीटर पानी पीना चाहिए ताकि शरीर में नमी बनी रहे और पसीने के माध्यम से शरीर से अतिरिक्त गर्मी निकलती रहे।

-शरीर में हाइड्रेशन बढ़ाने वाले ड्रिंक्स पियें

नारियल पानी

नींबू शर्बत

छाछ

बेल का शरबत

-हल्का भोजन लें

गर्मी के मौसम में खाने का विशेष ध्यान रखना बेहद जरूरी है। ताजे और पानीदार फलों जैसे तरबूज, खीरा, पपीता, जामुन आदि का सेवन शरीर को ठंडक देता है और पोषण भी पहुंचाता है।

–दोपहर में न निकलें बाहर, कपड़ों और स्किन का रखें ख्याल

गर्मियों में दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें। यदि निकलना जरूरी हो, तो ढीले, सूती और हल्के रंग के कपड़े पहनें। धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन का प्रयोग करें और सिर को ढकने के लिए टोपी या स्कार्फ जरूर लगाएं।

-घर लौटते समय ध्यान रखें

धूप से लौटकर तुरंत ठंडा पानी न पिएं। पहले शरीर को सामान्य तापमान पर लाएं, फिर पानी पीएं।

-इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें

यदि तेज सिरदर्द, उल्टी, चक्कर, कमजोरी या बेहोशी जैसी परेशानी हो तो यह हीट स्ट्रोक के संकेत हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में तुरंत छांव में जाएं, शरीर को ठंडे पानी से पोछें और डॉक्टर से सलाह लें।

-पर्याप्त नींद लें

गर्मी से जूझने के लिए अच्छी नींद और मानसिक शांति भी जरूरी है। 7-8 घंटे की नींद लेने से शरीर की मरम्मत होती है और अगला दिन सक्रिय तरीके से शुरू किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1,800 अंक लुढ़का

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें