अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एयर इंडिया विमान दुर्घटना में मारे गये गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय रूपाणी के परिजनों से शुक्रवार को यहां मुलाकात की। गुरुवार को यहां हवाई अड्डे के निकट हुई इस भीषण दुर्घटना में चालक दल के सदस्यों के समेत 241 लोग मारे गये थे। रूपाणी भी इस विमान से लंदन जा रहे थे और दुर्घटना में उनकी भी मौत हो गई। प्रधानमंत्री सुबह यहां पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया। वह दुर्घटना में घायल एकमात्र जीवित यात्री से मिलने अस्पताल भी गये। बाद में उन्होंने रूपाणी के परिजनों से मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल भी उनके साथ थे।
Met the family of Shri Vijaybhai Rupani Ji.
It is unimaginable that Vijaybhai is not in our midst. I’ve known him for decades. We worked together, shoulder to shoulder, including during some of the most challenging times. Vijaybhai was humble and hardworking, firmly committed… pic.twitter.com/KbmDsKtARG
— Narendra Modi (@narendramodi) June 13, 2025
मोदी ने मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में रूपाणी के साथ अपना फोटो साझा करते हुए कहा, ‘‘विजयभाई रूपाणी जी के परिवार से मुलाकात की। यह अकल्पनीय है कि विजयभाई हमारे बीच नहीं हैं। मैं उन्हें दशकों से जानता हूँ। हमने कंधे से कंधा मिलाकर काम किया, जिसमें सबसे चुनौतीपूर्ण समय भी शामिल है। विजयभाई विनम्र और मेहनती थे, पार्टी की विचारधारा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध थे। पद पर रहते हुए, उन्होंने संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियाँ संभालीं और गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पूरी लगन से काम किया।’’
प्रधानमंत्री ने कहा कि रूपाणी ने हर भूमिका में अपने काम से अपनी पहचान बनायी। मोदी ने लिखा, ‘‘राजकोट नगर निगम में, राज्यसभा सांसद के रूप में, गुजरात भाजपा अध्यक्ष के रूप में और राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में, उन्होंने हर भूमिका में खुद को प्रतिष्ठित किया। जब विजयभाई गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब भी मैंने और विजयभाई ने बड़े पैमाने पर काम किया था। उन्होंने कई ऐसे कदम उठाए, जिससे गुजरात के विकास में तेजी आई, खासकर ‘जीवन की सुगमता’ को बढ़ावा मिला। हमारे बीच हुई बातचीत हमेशा याद रहेगी। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं। ओम शांति।’’
मेष: दिन शुभ रहेगा...