Ahmedabad plane crash : नेशनल एयरोस्पेस लेबोरेटरी के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर शालिग्राम जे मुरलीधर ने शुक्रवार को कहा कि अहमदाबाद विमान हादसे की एक वजह खराब ईंधन भी हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि यह सिर्फ अनुमान है। दुर्घटना की असली वजह एफडीआर डेटा और ब्लैक बॉक्स से ही पता चलेगी। शालिग्राम ने कहा कि अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान उड़ान भरने के कुछ सेकंड बाद ही गिर गया था। ऐसे में यह भी संभव है कि इस विमान में इस्तेमाल किया गया ईंधन दूषित या खराब हो।
उन्होंने कहा कि खराब ईंधन ने शुरुआत में विमान को शक्ति दी, लेकिन जब उड़ान के दौरान अधिक शक्ति की जरूरत पड़ी तो वह नहीं दे पाया। शालिग्राम ने कहा कि ईंधन पानी में मिल जाने जैसी किसी भी वजह से खराब हो सकता है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना की असली वजह ब्लैक बॉक्स डेटा और फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (एफडीआर) से ही पता चलेगी, जिसमें विमान से जुड़ी सारी जानकारी होती है।
एविएशन एक्सपर्ट ने कहा कि एफडीआर से आपको पता चलेगा कि विमान की सेटिंग क्या थी और वह कैसे चल रहा था। इसके साथ ही उन्होंने ब्लैक बॉक्स के बारे में बात करते हुए कहा कि यह वाकई एक जादुई बॉक्स है। यह एक एक्स-रे मशीन की तरह है, जिसके जरिए गुजरने वाला व्यक्ति पूरी तरह से एक्सपोज हो जाता है। इंजन के स्टार्ट होने से लेकर इंजन के बंद होने तक हजारों पैरामीटर होते हैं, जो ब्लैक बॉक्स में रिकॉर्ड होते हैं।
एक अन्य एविएशन एक्सपर्ट संजय लाजर ने कहा, ‘यह बहुत दुखद और दिल दहला देने वाली घटना है। मैं इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि देता हूं और उनके परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘विमान के टेकऑफ के जो वीडियो सामने आए हैं, उनके आधार पर यह स्पष्ट है कि जैसे ही फ्लाइट ने उड़ान भरी, पायलट ने मेडे कॉल दिया, जो एक इमरजेंसी सिग्नल है। इससे पता चलता है कि विमान में इंजन फेल हो गया या बड़े पैमाने पर पक्षी टकरा गया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...