Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

कारगिल के शूरवीरों को श्रद्धांजलि देने के लिए सेना का तोलोलिंग चोटी पर विशेष अभियान

June 13, 2025

कारगिल के शूरवीरों को श्रद्धांजलि देने के लिए सेना का तोलोलिंग चोटी पर विशेष अभियान

नयी दिल्ली: सेना ने 1999 के कारगिल युद्ध में तोलोलिंग की ऐतिहासिक लड़ाई के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए तोलोलिंग चोटी पर एक विशेष अभियान चलाया है।

यह अभियान सेना की ‘फॉरएवर इन ऑपरेशन्स डिवीजन’ ने 11 जून को चलाया। द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक से रवाना हुए इस अभियान दल ने उन सैनिकों की अटूट भावना और सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने दुश्मन सेना को रणनीतिक महत्व की चोटियों से खदेड़ कर उन पर फिर से कब्ज़ा किया। यह कारगिल की लड़ाई में एक महत्वपूर्ण मोड़ था।

सेना के अनुसार तोलोलिंग की लड़ाई में सक्रिय रूप से भाग लेने वाली विभिन्न इकाइयों के 30 बहादुर सैनिकों की एक टीम ने तोलोलिंग चोटी पर चढ़कर तिरंगा फहराया और ऑपरेशन विजय के बहादुरों को श्रद्धांजलि दी। भारतीय वायु सेना ने भी इस प्रयास को अपना समर्थन दिया और इस अभियान के लिए अधिकारियों और वायुसैनिकों को मैदान में उतारा। जब देश ऑपरेशन विजय की 26वीं वर्षगांठ मना रहा है, यह अभियान भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता, देशभक्ति और निस्वार्थ सेवा की एक मार्मिक याद दिलाता है।

सेना का कहना है कि यह अभियान केवल एक साहसिक कार्य नहीं है, यह स्मरण, चिंतन और श्रद्धा की यात्रा है, जिसका उद्देश्य देश के इतिहास को आकार देने वाले साहस और बलिदान की कहानियों से भावी पीढ़ियों को प्रेरित करना है।

ये भी पढ़ें- शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1,800 अंक लुढ़का

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें