Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Vigilance Bureau की बड़ी कार्रवाई: SDM कार्यालय पर की रेड, 24 लाख से अधिक की नकदी बरामद

June 14, 2025

Punjab Vigilance Bureau की बड़ी कार्रवाई: SDM कार्यालय पर की रेड, 24 लाख से अधिक की नकदी बरामद

पंजाब डेस्क: लुधियाना जिले के रायकोट उपमंडल कार्यालय में विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने अचानक छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान दफ्तर से 24.06 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई। इस कार्रवाई के दौरान एस.डी.एम. गुरबीर सिंह मौके से फरार हो गया, जबकि स्टेनो जतिंदर सिंह को विजीलेंस ने हिरासत में ले लिया।

-भ्रष्टाचार की शिकायत पर की कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, इस कार्रवाई की शुरुआत स्थानीय विधायक हाकम सिंह ठेकेदार की टीम द्वारा की गई, जिन्होंने कथित भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद कार्यालय पर दबिश दी। मामला गर्माने पर लुधियाना से विजीलेंस ब्यूरो की टीम मौके पर पहुंची। डी.एस.पी. शिवचंद के नेतृत्व में करीब दो घंटे तक गहन जांच चली। इस दौरान मीडिया और अन्य एजेंसियों को परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।

-SDM कार्यालय के सभी कमरे खाली

छापेमारी के दौरान एस.डी.एम. कार्यालय लगभग खाली पाया गया। स्टेनो का कमरा बाहर से बंद था और मुख्य द्वार भी बंद था, जिससे संदेह और गहराता गया। स्थानीय नागरिकों ने दावा किया कि कई वर्षों से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारी और कर्मचारी अक्सर भ्रष्टाचार की जड़ बन जाते हैं। उन्होंने मांग की है कि दो से तीन साल में कर्मचारियों के नियमित तबादले सुनिश्चित किए जाएं ताकि कार्यालयों में पारदर्शिता बनी रहे।

ये भी पढ़ें- अमेरिका में ‘नो किंग्स’ प्रदर्शन, ईरान युद्ध, बढ़ती महंगाई और सरकार की नीतियों के खिलाफ जताई नाराजगी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें