Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

असम पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, हनुमान मंदिर के बाहर बीफ रखने के आरोप में 38 गिरफ्तार

June 14, 2025

असम पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, हनुमान मंदिर के बाहर बीफ रखने के आरोप में 38 गिरफ्तार

Dhubri Hanuman temple : असम के मुस्लिम बहुल धुबरी में हनुमान मंदिर को अपवित्र करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 38 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार सुबह खुद इसकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘धुबरी बीफ मामले में रातों-रात 38 लोगों को गिरफ्तार किया गया।’

धुबरी में बकरीद के अगले दिन कथित तौर पर कुछ लोगों ने हनुमान मंदिर के सामने बीफ रख दिया था। इसके बाद दोनों समुदायों के लोगों ने बैठक की, शांति समिति ने भी चर्चा की और मामला सुलझा लिया गया। हालांकि, अगले दिन परिसर में फिर से यही दोहराया गया, जिससे धुबरी में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। कथित तौर पर अशांति फैलाने के लिए पथराव किया गया। धुबरी को बांग्लादेश का हिस्सा बताने वाले पोस्टर भी चिपकाए गए।

घटना के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने देखते ही गोली मारने के आदेश जारी किए थे। मुख्यमंत्री ने धुबरी जिले में सांप्रदायिक शांति और सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को देखते ही गोली मारने के आदेश जारी किए हैं। शुक्रवार को धुबरी का दौरा करने वाले हिमंत ने कहा, ‘मैंने पुलिस को धुबरी जिले में सांप्रदायिक शांति और सद्भाव बनाए रखने में किसी भी तरह की गड़बड़ी पैदा करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। अगर जरूरत पड़ी तो पुलिस यहां शांतिपूर्ण स्थिति बनाए रखने के लिए रात में उपद्रवियों के खिलाफ देखते ही गोली मारने के आदेश का पालन करेगी।’

उन्होंने यह भी कहा, ‘पिछले एक हफ्ते से धुबरी में कानून-व्यवस्था की स्थिति चुनौतीपूर्ण रही है। हम जिले में कानून-व्यवस्था लागू करने और सभी सांप्रदायिक ताकतों को हराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें