Minnesota Shooting : अमेरिका के मिनेसोटा से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां, दो सांसदों को उनके घरों में गोली मार दी गई। पहली घटना में डेमोक्रेटिक स्टेट रिप्रेजेंटेटिव मेलिसा हॉर्टमैन और उनके पति मार्क की मौत हो गई है। दूसरी घटना में डेमोक्रेटिक स्टेट सीनेटर जॉन हॉफमैन और उनकी पत्नी को कई गोली मारी गई। दोनों घायल हैं।
यह हमला राजनीतिक वजह से किया गयाः गवर्नर
यह जानकारी मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज ने दी है। उन्होंने कहा कि यह हमला राजनीतिक वजह से किया गया लगता है। वाल्ज ने कहा कि पुलिस को मिनियापोलिस के पास के दो इलाकों – चैंपलिन और ब्रुकलिन पार्क में गोलीबारी की सूचना मिली थी। हम मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, “जो लोग इसके लिए जिम्मेदार हैं, उन्हें जरूर सजा दी जाएगी।”
पुलिस अधिकारी की वर्दी पहन आये थे शूटर
एक न्यूज के अनुसार, शूटर ने पुलिस अधिकारी की वर्दी पहनी हुई थी और उसने गोलीबारी की। ब्रुकलिन पार्क निवासी मेलिसा हार्टमैन, जो डिस्ट्रिक्ट 34बी का प्रतिनिधित्व करती हैं, और उनके साथी को गोली लगी। दूसरी ओर, चैंपलिन के डेमोक्रेटिक नेता जॉन हॉफमैन, जो सीनेट 34 का प्रतिनिधित्व करते हैं, और उनके साथी को गोली लगी। उनकी शारीरिक स्थिति अभी तक ज्ञात नहीं है। पुलिस ने शूटर की तलाश शुरू कर दी है।