Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

मेरा बालम DSP Chalave Gypsy… पत्नी ने नीली बत्ती वाली गाड़ी में मनाया जन्मदिन का जश्न, बोनट पर बैठकर काटा केक

June 15, 2025

मेरा बालम DSP Chalave Gypsy… पत्नी ने नीली बत्ती वाली गाड़ी में मनाया जन्मदिन का जश्न, बोनट पर बैठकर काटा केक

Mera Balam DSP Chalave Gypsy : देश भर में सोशल मीडिया पर फेमस होने के चक्कर में लोग कई बार कुछ ऐसा कर बैठते हैं, जो बाद में उनके लिए परेशानी का कारण बन जाता है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से सामने आया है। जहां, डीएसपी (Deputy Superintendent of Police) की पत्नी ने अपनी जन्मदिन की खुशियाँ मनाते हुए एक ऐसा काम किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और अब वह विवादों में हैं। आइये जानते हैं इसे विस्तार…

DSP की पत्नी ने सरकारी गाड़ी पर बैठकर मनाया जन्मदिन
बालोद जिले में पुलिस बटालियन में डीएसपी के पद पर तैनात तस्लीम आरिफ इन दिनों विवादों में हैं। उनका पत्नी फरहीन खान ने अपना 33वां जन्मदिन एक अनोखे अंदाज में मनाया। फरहीन खान ने अपनी जन्मदिन की पार्टी के दौरान एक वीडियो में अपनी सरकारी गाड़ी के बोनट पर बैठकर केक काटते हुए दिखाई दी। वीडियो में यह साफ देखा जा सकता है कि गाड़ी पर नीली बत्ती लगी हुई है, जो सरकारी गाड़ियों की पहचान होती है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस हरकत की कड़ी आलोचना की और कहा कि यह सरकारी नियमों का उल्लंघन है। कुछ लोग तो यह भी कहने लगे कि डीएसपी के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

 

 

इसके अलावा एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें फरहीन खान और उनके परिवार के अन्य सदस्य सरकारी गाड़ी में वाटरफॉल (झरना) के पास घूमने जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में गाड़ी के दरवाजे खुले हुए थे, और वे सब लोग गाड़ी में बैठकर इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे थे। यह वीडियो भी काफी वायरल हुआ, और इस पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि सरकारी गाड़ी का इस तरह से निजी उपयोग करना सही नहीं है।

सरकारी गाड़ी के उपयोग के नियम
नियमों के मुताबिक, सरकारी गाड़ी का इस्तेमाल सिर्फ सरकारी कार्यों के लिए किया जा सकता है। इसका निजी कामों, जैसे जन्मदिन मनाने या सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने के लिए इस्तेमाल करना, गलत है और यह नियमों का उल्लंघन है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने दी ये प्रतिक्रियाएं
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पर तीखी टिप्पणी करना शुरू कर दी। कई लोग इसे डीएसपी और उनकी पत्नी की बड़ी लापरवाही मान रहे हैं, और कह रहे हैं कि सरकारी संसाधनों का निजी इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। कुछ लोग तो डीएसपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें