Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

विशेष चेकिंग अभियान के दौरान काटे 6 ​​लाख रुपये के 12 चालान, RTO ने कहा – आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

June 15, 2025

विशेष चेकिंग अभियान के दौरान काटे 6 ​​लाख रुपये के 12 चालान, RTO ने कहा – आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

Challan : सड़क सुरक्षा और परिवहन नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय की ओर से विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान उल्लंघन करने पर 12 वाहनों के चालान काटे गए, जिनकी राशि 6 ​​लाख रुपये है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजपाल सिंह सेखों के अनुसार इन चालानों में मुख्य रूप से टैक्स चोरी, ओवरलोडिंग और मोटर व्हीकल एक्ट के अन्य उल्लंघन शामिल थे।

यह कार्रवाई बीती रात कमर्शियल वाहनों की चेकिंग के दौरान की गई। आरटीओ ने बताया कि आने वाले दिनों में भी इस तरह के चेकिंग अभियान जारी रहेंगे, ताकि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। परिवहन विभाग ने वाहन मालिकों से अपील की है कि वे अपने दस्तावेज दुरुस्त रखें, समय पर टैक्स जमा कराएं और ओवरलोडिंग से बचें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें