नेशनल डेस्क : 12 जून 2025 को गुजरात से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 के हादसे में मारे गए लोगों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी शामिल थे। हादसे के बाद से ही उनके शव की पुष्टि नहीं हो पा रही थी, लेकिन अब DNA टेस्ट के जरिए उनकी पहचान की पुष्टि कर दी गई है। यह जानकारी खुद गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने गांधीनगर में मीडिया को दी है। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने बताया कि विजय रुपाणी के परिवार को इसकी सूचना दे दी गई है और परिजन अस्पताल पहुंचने वाले हैं। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…
अंतिम संस्कार की प्रक्रिया जल्द होगी तय
आपको बता दें कि अब जब विजय रुपाणी के पार्थिव शरीर की पहचान हो चुकी है, तो इसे अस्पताल से राजकोट ले जाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बीजेपी प्रवक्ता राजूभाई ध्रुव के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री के पार्थिव शरीर को ग्रीनलैंड चौराहे से उनके निवास स्थान प्रकाश सोसायटी तक लाया जाएगा। इसके बाद परिवार की सहमति और धार्मिक परंपराओं के अनुसार अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

274 लोगों की मौत, पहचान अब भी मुश्किल
AI-171 विमान हादसा इतना भीषण था कि शवों की पहचान सामान्य तरीकों से नहीं हो सकी। अब तक 274 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, लेकिन इनमें से केवल 31 शवों की पहचान की जा सकी है। इन शवों को DNA टेस्ट के बाद ही परिजनों को सौंपा जा रहा है। अब तक 19 शव परिजनों को सौंपे जा चुके हैं।
हादसे में एकमात्र जीवित बचे यात्री की कहानी
इस विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिसमें 230 यात्री और 12 चालक दल के सदस्य शामिल थे। इस दर्दनाक हादसे में 241 लोगों की जान चली गई, लेकिन एक यात्री विश्वाशकुमार रमेश, जो ब्रिटिश नागरिक हैं, चमत्कारिक रूप से जीवित बच गए। वे इमरजेंसी एग्जिट के पास सीट 11A पर बैठे थे, जिसकी वजह से उन्हें तुरंत बाहर निकलने का मौका मिला और उनकी जान बच गई।
देशभर में शोक की लहर
विजय रुपाणी की मौत की पुष्टि के बाद पूरे गुजरात और देशभर में राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर शोक की लहर फैल गई है। बीजेपी कार्यकर्ता, समर्थक और आम नागरिक इस दुखद खबर से गहरे सदमे में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने भी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...