Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Air India Flight में फिर तकनीकी खराबी, हिंडन एयरपोर्ट पर टेकऑफ रोका गया

June 15, 2025

Air India Flight में फिर तकनीकी खराबी, हिंडन एयरपोर्ट पर टेकऑफ रोका गया

नेशनल डेस्क : अहमदाबाद में हाल ही में हुए विमान हादसे के बाद, अब एयर इंडिया की एक और फ्लाइट में तकनीकी खराबी सामने आई है। यह घटना उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद स्थित हिंडन एयरपोर्ट की है, जहां कोलकाता जाने वाली एक फ्लाइट को उड़ान भरने से ऐन वक्त पर रोकना पड़ा। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

हिंडन से कोलकाता जा रही थी फ्लाइट

आपको बता दें कि एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या IX 1511 को गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए रवाना होना था। लेकिन टेकऑफ से पहले ही इसमें तकनीकी खामी पाई गई, जिसके चलते विमान को रनवे पर ही रोक दिया गया।

एक घंटे से ज्यादा रनवे पर खड़ा है विमान

फ्लाइट जैसे ही उड़ान भरने की तैयारी में थी, अचानक सिस्टम में गड़बड़ी सामने आ गई। इसके बाद यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए टेकऑफ को रोक दिया गया। विमान करीब एक घंटे से रनवे पर खड़ा है। टेक्निकल टीम फ्लाइट की खराबी दूर करने में जुटी है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस की सफाई

इस घटना के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा “हमारी कोलकाता-हिंडन उड़ान निर्धारित विमान में आई तकनीकी खराबी के कारण देरी से उड़ रही है। हमने सभी यात्रियों को फुल रिफंड, फ्री री-शेड्यूलिंग या कैंसिलेशन का विकल्प दिया है। हमें हुई असुविधा के लिए खेद है।”

यात्रियों की सुरक्षा बनी प्राथमिकता

हाल के दिनों में एयर इंडिया की उड़ानों में तकनीकी समस्याओं की घटनाएं बढ़ी हैं। अहमदाबाद हादसे में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौत के बाद एयरलाइंस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसे में यह जरूरी हो गया है कि हर उड़ान से पहले पूरी तकनीकी जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि यात्रियों की जान खतरे में न पड़े।

हिंडन एयरपोर्ट की इस घटना ने यह साफ कर दिया है कि एयरलाइंस को अपनी सुरक्षा और रखरखाव प्रक्रियाएं और मजबूत करने की जरूरत है। यात्रियों की जान की कीमत पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता। एयर इंडिया जैसे बड़े ब्रांड के लिए यह घटना छवि के लिहाज से भी गंभीर संकेत है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें