Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

मध्य एशिया में प्रसारित होगा “शी चिनफिंग के पसंदीदा कालजयी उद्धरण” कार्यक्रम

June 15, 2025

मध्य एशिया में प्रसारित होगा “शी चिनफिंग के पसंदीदा कालजयी उद्धरण” कार्यक्रम

इंटरनेशनल डेस्क : चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा दूसरे चीन-मध्य एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के अवसर पर चाइना मीडिया ग्रुप (CMG) द्वारा विशेष रूप से तैयार किया गया कार्यक्रम “शी चिनफिंग के पसंदीदा कालजयी उद्धरण” 16 जून से कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान सहित मध्य एशिया के पाँच प्रमुख देशों के मुख्यधारा के मीडिया आउटलेट्स पर प्रसारित होने वाला है। 

हाल के दिनों में, इन मध्य एशियाई देशों के कई मीडिया संस्थानों ने इस कार्यक्रम के प्रसारण की पूर्व सूचना जारी की है, जिसने व्यापक रूप से ध्यान आकर्षित किया है। “शी चिनफिंग के पसंदीदा कालजयी उद्धरण” कार्यक्रम में राष्ट्रपति शी चिनफिंग के महत्वपूर्ण भाषणों, लेखों और बातचीत में उपयोग किए गए चुनिंदा चीनी कालजयी उद्धरणों को शामिल किया गया है। यह कार्यक्रम खुलेपन, सहयोग, वैज्ञानिक और तकनीकी विकास, पारिस्थितिकी और सांस्कृतिक सृजन जैसे प्रमुख विषयों पर केंद्रित है, जिसका उद्देश्य मध्य एशियाई दर्शकों के लिए शी के राष्ट्र-शासन की गहरी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक नींव पर प्रकाश डालना है।

कजाकिस्तान के सबसे बड़े समाचार पत्र, काज़ाखस्तानस्काया प्रवदा ने 14 जून को अपने मुख्य पृष्ठ पर इस कार्यक्रम के प्रसारण की पूर्व सूचना प्रकाशित की। अखबार के लेख में कहा गया कि शी चिनफिंग द्वारा उपयोग किए गए कालजयी उद्धरण चीनी ज्ञान, चीनी शक्ति और चीनी भव्यता को दर्शाते हैं, और उन्होंने वैश्विक समस्याओं के समाधान के लिए एक मार्ग प्रशस्त किया है।

स्थानीय निवासियों ने भी इस कार्यक्रम के प्रसारण में गहरी रुचि दिखाई है। उन्होंने CMG के संवाददाता को बताया कि उनका मानना है कि यह कार्यक्रम स्थानीय विकास के लिए नए अनुभव प्रदान करेगा और चीन-मध्य एशिया साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण में सहायक होगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें