Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रयागराज में चारपाई पर सो रहे दंपती सहित दो बेटियां जिंदा जली

June 15, 2025

प्रयागराज में चारपाई पर सो रहे दंपती सहित दो बेटियां जिंदा जली

प्रयागराज। बारा थाना क्षेत्र के सोनवर्षा हल्लाबोल गांव में बीतीरात बिजली गिरने से चार लोग जिंदा जल गए। चारपाई पर सो रहे दंपती और उनकी दो बेटियों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौत का मंजर देखकर हर कोई सिहर गया। एक ही झटके में पूरा परिवार खत्म हो गया। सूचना पाकर तमाम अधिकारी स्थानीय पुलिस बल के साथ पहुंच गए।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वीरेंद्र वनवासी (35) पुत्र छोटे वनवासी, पार्वती वनवासी (32) पत्नी वीरेंद्र वनवासी, राधा वनवासी (3) पुत्री वीरेंद्र वनवासी और करिश्मा वनवासी (2) पुत्री वीरेंद्र वनवासी एक ही मड़ई में दो चारपाई पर सो रहे थे। रात में मौसम खराब होने के बाद तेज आवाज के साथ बिजली गिर गई। मड़ई पर गिरी बिजली ने एक ही झटके में वीरेंद्र वनवासी समेत उसके पूरे परिवार को समाप्त कर दिया।

मौके पर जली लाशें देखकर सिहर गये लोग
मड़ई समेत चारपाई भी जलकर राख हो गई। मौके पर जली लाशें देखकर हर कोई सिहर गया। घटना देर रात हुई।सोनवर्षा गांव में बिजली गिरने से अकाल मौत के शिकार हुए दंपती को चार बेटियां हैं। दो बेटियों की मौत दंपती के साथ ही हो गई, जबकि दो अन्य बेटियां दादा के पास घर पर होने के कारण बच गईं। सोन कुमार (8) पुत्री वीरेंद्र वनवासी और आंचल कुमारी (6) पुत्री वीरेंद्र वनवासी अपने दादा के साथ घर पर थीं।

बारा के उप जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। एसडीएम बारा संदीप तिवारी ने बताया कि पीड़ित परिवार को तीन लाख रुपये और एक आवास दिया गया है। दो बची बेटियों को उनके बालिग होने तक चार हजार प्रति माह दिया जाएगा। इसके अलावा शासन की ओर से दी जाने वाली अन्य सुविधाएं भी दिलाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर स्थानीय पुलिस के अलावा राजस्व विभाग के तमाम लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें :- पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खत्म हुआ अस्थायी युद्धविराम, फिर शुरू हुआ संघर्ष

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें