Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM रेखा गुप्ता ने श्री करतारपुर साहिब का अपमान किया है : Cheema, Kang

June 15, 2025

CM रेखा गुप्ता ने श्री करतारपुर साहिब का अपमान किया है : Cheema, Kang

चंडीगढ़/लुधियाना: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा श्री करतारपुर साहिब को करतार सिंह कहने की कड़ी आलोचना की है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब आपको सिख धर्म और पंजाब के बारे में कुछ भी नहीं पता तो आप यहां प्रचार करने क्यों आईं?

हरपाल चीमा ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पंजाब और श्री करतारपुर साहिब के इतिहास के बारे में कोई जानकारी नहीं है और बिना जानकारी के ऐसे शब्दों का प्रयोग करना सिख धर्म और पंजाब का बहुत बड़ा अपमान है। उन्होंने हमारे गुरुओं का अपमान किया है।

चीमा ने कहा कि एक तरफ तो वह कह रही हैं कि हम उपचुनाव जीतेंगे और दूसरी तरफ उन्हें पंजाब की संस्कृति के बारे में कुछ भी पता नहीं है। यह बहुत बड़ा मजाक है।

चीमा ने कहा कि पंजाब गुरुओं और पीरों की धरती है। अगर कोई पंजाब आकर अपनी पार्टी का प्रचार करना चाहता है तो उसका स्वागत है, लेकिन आने से पहले उसे यहां का इतिहास और संस्कृति जान लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रेखा गुप्ता के बयान से साबित होता है कि भारतीय जनता पार्टी न तो हमारे गुरुओं का सम्मान करती है, न ही हमारे धार्मिक स्थलों का और न ही पंजाब के लोगों का। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में लुधियाना पश्चिम की जनता भारतीय जनता पार्टी की जमानत जब्त करवा देगी।

आप सांसद मालविंदर सिंह कंग ने कहा कि रेखा गुप्ता ने श्री करतारपुर साहिब और सिख धर्म का अपमान किया है. कंग ने कहा कि गुरु नानक देव जी के लाखों अनुयायी हर दिन अपनी प्रार्थनाओं में श्री करतारपुर साहिब का उल्लेख करते हैं।

उन्होंने कहा कि श्री करतारपुर साहिब वह स्थान है जहां गुरु नानक देव जी ने अपने जीवन के 18 वर्ष बिताए थे। यहीं से उन्होंने दुनिया को “नान जपो, कीरत करो, वंड चक्को” का संदेश दिया था। वे खुद वहां खेती करते थे और लोगों को पारिवारिक जीवन का दर्शन और कर्म का सिद्धांत देते थे।

उन्होंने कहा कि रेखा गुप्ता के बयान से पता चलता है कि भाजपा की मानसिकता मुगलों वाली है। भाजपा वाले ऊपरी तौर पर चाहे जितना भी दिखावा करें, लेकिन उनके बयानों से अक्सर यह साबित होता है कि भाजपा नेताओं की मानसिकता सिख धर्म विरोधी और पंजाब विरोधी है। रेखा गुप्ता ने भी इसे साबित कर दिया है।

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 BO: ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 6 दिनों में कमाए इतने करोड़ रूपये, टूटे चार फिल्मों के तगड़े रिकॉर्ड

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें