Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग अस्ताना पहुंचे

June 16, 2025

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग अस्ताना पहुंचे

16 जून को दोपहर, कजाकिस्तान गणराज्य के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव के निमंत्रण पर चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग दूसरे चीन-मध्य एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए विशेष विमान से अस्ताना पहुंचे। राष्ट्रपति शी के विशेष विमान के कजाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद, कजाकिस्तान वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने उसे सुरक्षा प्रदान करने के लिए उड़ान भरी।

जब शी चिनफिंग अस्ताना के नज़रबायेव अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे, तो कजाकिस्तान के राष्ट्रपति तोकायेव आदि वरिष्ठ नेताओं और अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया, जिनमें राष्ट्रपति के चीफ ऑफ स्टाफ, कजाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री, राष्ट्रपति के विदेश मामलों के सलाहकार और अस्ताना के मेयर आदि शामिल थे।  हवाई अड्डे पर, कजाख बच्चों ने चीन और कजाखस्तान के राष्ट्रीय झंडे थामे और शी चिनफिंग की यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। शी चिनफिंग ने टोकायेव के साथ स्वागत समारोह देखा। 

जब शी चिनफिंग हवाई अड्डे से होटल की ओर जा रहे थे, तब चीनी कंपनियों के प्रतिनिधि और कजाकिस्तान में चीनी छात्र सड़क के किनारे एकत्रित हुए और उन्होंने लाल बैनर थाम रखे थे, जिन पर लिखा था “चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग का हार्दिक स्वागत है!” और “चीन-कजाकिस्तान मैत्री जिंदाबाद!” और वे शी की यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत कर रहे थे।

(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें