Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

विजिलेंस ब्यूरो ने सफाई निरीक्षक को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

June 16, 2025

विजिलेंस ब्यूरो ने सफाई निरीक्षक को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो (वीबी) ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी मुहिम के दौरान नगर कौंसिल, जलालाबाद, जि़ला फाजिल्का में तैनात सैनीटेशन इंस्पेक्टर गुरबिंदर सिंह को 15,000 रुपए की रिश्वत माँगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ़्तार किया।

राज्य ब्यूरो के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि यह गिरफ्तारी जलालाबाद निवासी एक व्यक्ति की शिकायत के बाद की गई है।

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि आरोपी इंस्पेक्टर ने शहर में उसके द्वारा किए गए सफ़ाई कार्यों से सम्बन्धित बिलों को पास करने के लिए 20,000 रुपए की रिश्वत की माँग की थी, परन्तु सौदा 15,000 रुपए में तय हुआ।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान उक्त आरोपी को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से 15000 रुपए की रिश्वत लेते हुए काबू कर लिया गया।

इस संबंध में नगर निगम कर्मचारी के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत विजीलैंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन, फिरोजपुर रेंज में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि उसे कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा तथा इस मामले में आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 BO: ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 6 दिनों में कमाए इतने करोड़ रूपये, टूटे चार फिल्मों के तगड़े रिकॉर्ड

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें