Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

निहंग युवक ने पड़ोसी के हाथों पर तेजधार हथियारों से हमला कर किया लहूलुहान

June 17, 2025

निहंग युवक ने पड़ोसी के हाथों पर तेजधार हथियारों से हमला कर किया लहूलुहान

मंडी गोबिंदगढ़: मास्टर कालोनी में आज दोपहर युवकों के बीच हुआ विवाद खूनी झड़प में बदल गया, जिसमें एक निहंग युवक ने अपने पड़ोसी के बाजू (गुट) पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसके दोनों हाथ लहूलुहान हो गए। इस घटना के बाद घायल युवक को मंडी गोबिंदगढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद चंडीगढ़ के सैक्टर 32 में रैफर कर दिया। घायल युवक की पहचान मंडी गोबिंदगढ़ की मास्टर कॉलोनी निवासी जतिन वालिया उर्फ ड्रैगन के रूप में हुई है, जो गोबिंदगढ़ नगर कौंसिल में कच्चे सरकारी कर्मचारी के तौर पर काम करता है।

घायल युवक की मां ने बताया कि पिछले कई दिनों से उनकी गली में रहने वाला लवली नामक युवक लगातार उसके बेटे को मारने पीटने की धमकियां दे रहा था, लेकिन आज जब वह घर पर बैठी थी तो लोगों ने आकर बताया कि उसके बेटे को पीट-पीटकर मारा जा रहा है। जब उसने बाहर आकर देखा तो लवली ने उसके बेटे की दोनों कलाइयों पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया था। उधर, हमला करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। सिविल अस्पताल मंडी गोबिंदगढ़ पहुंचे सब इंस्पैक्टर धर्मपाल ने बताया कि इस घटना को लेकर कार्रवाई की जा रही है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।

उधर, जब हमलावर की मां जसविंदर कौर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनका बेटा हमेशा गली में नशा करने वाले युवकों को रोकता था, लेकिन आज इन लड़कों ने उसकी दाढ़ी छूने और दस्तार उतारने की कोशिश की, जिसके चलते झगड़ा हो गया मामला खून-खराबे तक पहुंच गया। उन्होंने कहा कि हमारा बेटा दोषी नहीं है। उधर, मंडी गोबिंदगढ़ थाने के एसएचओ मनप्रीत सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में हमलावर कर्मवीर सिंह उर्फलवली के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। यह झगड़ा क्यों हुआ, इसका पता लगाने के लिए गहन जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें : Today Weather Update: आंधी-तूफान और बारिश… इन 22 राज्यों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट; पढ़ें मौसम अपडेट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें