ईरान की राजधानी तेहरान में सरकारी टैलीविजन चैनल की बिल्डिंग पर उस समय इसराइल का सीधे हमला हुआ है, जब एक लाइव न्यूज बुलेटिन ऑन-एयर था। एंकर सहार इमामी न्यूज बुलेटिन पढ़ रहीं थी। इस दौरान अफरा-तफरी मच गई और एंकर को अपनी सीट छोड़कर भागना पड़ा। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धमाके के बाद स्टूडियो की लाइटें झपकने लगीं और कुछ ही पलों में प्रसारण रुक गया और स्क्रीन ब्लैंक हो गई।