Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

BJP शासित राज्य Odisha में 20 साल की लड़की के साथ गैंगरेप, जांच में जुटी पुलिस

June 17, 2025

BJP शासित राज्य Odisha में 20 साल की लड़की के साथ गैंगरेप, जांच में जुटी पुलिस

नेशनल डेस्क : ओडिशा के गंजम जिले से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक लड़की अपने प्रमी के साथ राज्य के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गोपालपुर बीच पर घुमने गई थी। इसी बीच वह कुछ लोग आ गए और लड़के को बांध दिया फिर बारी-बारी से सभी ने लड़की के साथ रेप जैसे जघन्य अपराध को अंजाम दिया। वहीं इस घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी वहां से भाग गए। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

बारी-बारी से 7 लोगों ने किया रेप 

आपको बता दें कि यह घटना रविवार की है। जब लड़की अपने प्रेमी के साथ राज्य के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गोपालपुर बीच पर गई थी। जहां एक या दो नहीं बल्कि पूरे सात लोगों ने लड़की के साथ बलात्कार किया और फिर वहां से फरार हो गए।  जिसके बाद लड़की के प्रेमी ने किसी तरह से पीड़ित लड़की को संभाला। वहीं सोमवार को पीड़िता ने पुलिस को इस पूरे मामले की जानकारी दी।

पुलिस ने दर्ज किया FIR

पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच-पड़ताल शुरू की। इसके साथ ही पुलिस ने पूछताछ के लिए सात लोगों को हिरासत में भी ले लिया है। आपको बता दें कि जिस स्थान पर इस घटना को अंजाम दिया गया है वह स्थान राज्य के प्रसिद्ध बीच रिसॉर्ट शहरों में से एक है। फिलहाल पुलिस FIR दर्ज कर पूरे मामले की जांच करने में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें