Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

10 मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के स्वागत के लिए बिछेगा ‘रैड कारपेट’

June 18, 2025

10 मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के स्वागत के लिए बिछेगा ‘रैड कारपेट’

लुधियाना: 19 जून को लुधियाना पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में 194 मतदातन केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। जिला प्रशासन ने मतदाताओं को मतदान का अनुभव बेहतरीन बनाने के लिए 10 मॉडल मतदान केंद्र स्थापित किए हैं। मॉडल मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का स्वागत ‘रैड कारपेट’ बिछाकर किया जाएगा। यही नहीं मॉडल मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए हेल्प डैस्क होगा। मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाने के लिए बाकायदा एक वालंटियर भी होगा। मतदान केंद्र को शानदार तरीके से सजाया जाएगा। पीने के लिए ठंडा पानी मिलेगा। बुजुर्गो, गर्भवती महिलाओं व दिव्यांगों को मतदान के लिए लाइन में न लगना पड़े इसके लिए उनके बैठने के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। जिला प्रशासन ने लोधी क्लब में महिला मतदान केंद्र बनाया है।

इस मतदान केंद्र में मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाने की पूरी जिम्मेदारी महिला कर्मचारियों के पास रहेगी। इसमें पोलिंग स्टाफ से लेकर सुरक्षा कर्मियों तक सभी महिलाएं रहेंगी। इसके अलावा सरकारी गवर्नमैंट स्कूल पीएयू में ग्रीन मतदान केंद्र बनाया है। इस मतदान केंद्र पर मतदाताओं से पौधारोपण करवाया जाएगा। भारतीय विद्या मंदिर सीनियर सैकेंडरी स्कूल में दिव्यांग मतदान केंद्र बनाया गया है। इस मतदान केंद्र का संचालन दिव्यांग कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा। डीसी ने बताया कि इसके अलावा सभी मतदान केंद्रों पर व्हील चेयर की व्यवस्था होगी ताकि मरीज, बुजुर्ग और दिव्यांगजन बूथ तक जा सकें।

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 BO: ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 6 दिनों में कमाए इतने करोड़ रूपये, टूटे चार फिल्मों के तगड़े रिकॉर्ड

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें