श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए इस साल हेलीकॉप्टर सेवाओं के निलंबन पर चिंता जतायी और इस कदम को ‘अजीब’ बताते हुए चेतावनी दी कि इसका देश के बाकी हिस्सों में ‘गलत संदेश’ जायेगा।
अब्दुल्ला ने आज यहां संवाददाताओं से कहा, “हम भी चाहते हैं कि यात्रा अच्छी तरह से चले। लेकिन यह अजीब है कि इस बार हेलीकॉप्टर सेवा की अनुमति नहीं दी जा रही है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।” उन्होंने कहा, “इतने सालों में यह पहली बार है कि हेलीकॉप्टर सेवा की अनुमति नहीं दी जा रही है। मेरे पास वे खुफिया जानकारी नहीं है जिसके आधार पर यह निर्णय लिया गया है, लेकिन इससे देश के लोगों को यहां की स्थिति के बारे में गलत संदेश नहीं जाना चाहिए।”
मेष: दिन शुभ रहेगा...