
Rupee vs Dollar: मुंबई: भारतीय मुद्रा रुपये ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले गुरुवार को कमजोर रुख दिखाया और शुरुआती कारोबार में 14 पैसे फिसलकर 86.57 के स्तर पर पहुंच गई। बाजार विश्लेषकों के अनुसार, वैश्विक भू-राजनीतिक अस्थिरता और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने रुपये पर दबाव डाला है। इसके साथ ही, ऊर्जा आयातकों द्वारा डॉलर की बढ़ती मांग से भी रुपये की चाल प्रभावित हुई।
-डॉलर में 14 पैसे की गिरावट
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया दिन की शुरुआत 86.54 के स्तर पर हुई। कारोबार के शुरुआती दौर में रुपये ने डॉलर के मुकाबले 86.49 का उच्चतम और 86.57 का निम्नतम स्तर छुआ। इससे पहले बुधवार को रुपया 86.43 पर बंद हुआ था।
इस दौरान अमेरिकी डॉलर इंडेक्स, जो छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाता है, 0.06 प्रतिशत बढ़कर 98.96 पर पहुंच गया। यह दर्शाता है कि वैश्विक स्तर पर डॉलर का दबदबा बना हुआ है।

-शेयर बाजार में देखी हल्की तेजी
घरेलू शेयर बाजार में भी हल्की तेजी देखी गई। बीएसई सेंसेक्स ने 33.49 अंकों की बढ़त के साथ 81,478.15 का स्तर छुआ, वहीं निफ्टी 22.90 अंक ऊपर चढ़कर 24,836.45 पर पहुंच गया।
-तेल बाजार की बात करें तो
अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.26 प्रतिशत गिरकर 76.50 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जिससे आने वाले समय में आयात लागत पर कुछ राहत मिल सकती है। इस बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने भारतीय बाजार में विश्वास जताया है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को एफआईआई ने 890.93 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की।
मेष: दिन शुभ रहेगा...