Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘देशभक्त vs गद्दार…’, लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ की दोस्ती खत्म; क्यों एक-दूसरे के दुश्मन बने जिगरी यार?

June 19, 2025

‘देशभक्त vs गद्दार…’, लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ की दोस्ती खत्म; क्यों एक-दूसरे के दुश्मन बने जिगरी यार?

इंटरनेशनल डेस्क : एक चौंका देने वाली रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात की साबरमती जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और विदेश में बैठे गोल्डी बराड़ के रिश्तों में दरार आ चुकी है। दोनों की दोस्ती खत्म हो चुकी है और दोनों एक-दूसरे की जान के दुश्मन बन चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक गोल्डी बराड़ के भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल होने और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के साथ हाथ मिलाए जाने की अटकलें हैं। इन अटकलों के चलते गोल्डी बराड़ का गुस्सा सातवें आसमान पर है। एक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आई है, जिसमें गोल्डी बराड़ गुट की ओर से लिखा गया है कि ये वक्त बताएगा कि कौन देशभक्त है और कौन गद्दार?

सूत्रों के मुताबिक पिछले दिनों लॉरेंस गुट की ओर से उन लोगों को निशाना बनाया गया था, जो भारत विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहे हैं। सोशल मीडिया पर उस समय लॉरेंस को देशभक्त गैंगस्टर कहा गया था। एक ऑडियो मैसेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मैसेज में एक शख्स खुद के गोल्डी बराड़ होने का दावा करता है। शख्स कहता है कि अब लॉरेंस बिश्नोई और उसके भाई अनमोल से उनकी गैंग का कोई लेना-देना नहीं है।

बिश्नोई से लेना-देना नहीं

मैसेज में शख्स राजस्थान के कारोबारी आशीष गुप्ता पर हमले की जिम्मेदारी भी लेता है। वह कहता है कि हमने उसके पैर में गोली मारी, चाहते तो सिर में भी गोली मार सकते थे। अगली बार वह नहीं माना तो यही होगा। ये सब हमारी गैंग का काम है, हमारी गैंग का अब बिश्नोई से कोई लेना-देना नहीं है। वह हमारे साथ काम नहीं करता है। उनकी गैंग मर्डर से कम का पोस्ट नहीं डालता।

शख्स आगे मैसेज में कहता है कि गुप्ता पर हमला रोहित गोदारा भाई और गोल्डी बराड़ ने मिलकर किया है। सोशल मीडिया पर अनमोल बिश्नोई नाम के शख्स की ओर से दावा किया जा रहा है। यह पोस्ट जिन लोगों ने किया है, वे लोग जान लें कि अब हमारी अनमोल बिश्नोई से बनती नहीं है। ऐसे पोस्ट अपलोड करने वालों को अंजाम भुगतना होगा, हमारे दुश्मन खबर फैला रहे हैं कि हम लोग पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी से हाथ मिला चुके हैं, वहां से हमें फंडिंग की जा रही है। यह सब झूठ है।

हमारी रगों में हिंदुस्तान का खून

शख्स कहता है कि राजस्थान के कई जिलों में गलत बातें फैलाई जा रही हैं। बिना किसी सबूत के हमें देशभक्त या गद्दार का तमगा देना ठीक नहीं है। हम लोग किसी की पीठ में छूरा नहीं घोंपते, जो भी करते हैं, खुलेआम करते हैं। हमारी रगों में हिंदुस्तान का खून दौड़ रहा है। हम लोग पंजाब के रहने वाले हैं, कभी भी नमक हरामी नहीं करते। दुश्मनी और दोस्ती सीना ठोंक कर करते हैं। सबको राम-राम

कभी भी छिड़ सकती है गैंगवार

बता दें कि हाल ही में जांच एजेंसियां भी स्पष्ट कर चुकी हैं कि अब लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ की गैंग दुश्मन बन चुकी हैं। दोनों की राहें अलग हो चुकी हैं। गोल्डी बराड़ और राजस्थान का गैंगस्टर रोहित गोदारा मिलकर काम कर रहे हैं। माना जा रहा है कि दोनों गैंग के गुर्गों के बीच कभी भी गैंगवार छिड़ सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें