Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा में सड़क हादसे में स्कॉर्पियो गाड़ी के अनियंत्रित होने से दुर्घटना, बेकाबू हो पलटी, तीन दोस्त घायल

June 19, 2025

हरियाणा में सड़क हादसे में स्कॉर्पियो गाड़ी के अनियंत्रित होने से दुर्घटना, बेकाबू हो पलटी, तीन दोस्त घायल

अंबाला में सड़क हादसे के दौरान एक स्कॉर्पियो गाड़ी बेकाबो होकर पलट गई। स्कॉर्पियो सवार तीनों युवक जख्मी हुए है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामला देर रात बुधवार को अंबाला कैंट का है। जहां से क्षतिग्रस्त गाड़ी को क्रेन की सहायता से हटा दिया गया है।

राहगीरों ने हादसे के बाद पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस तुरंत सूचना पाकर मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले को लेकर छानबीन शुरू कर दी है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने क्षेत्र में इंस्टॉल्ड सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए है।

हादसा बुधवार की देर रात करीब 11 बजे से 12 बजे का है। जब तीन दोस्त स्कॉर्पियो में सवार हो अंबाला घूमने के लिए निकले थे। लेकिन रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गए। घायलों को अम्बाला के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां तीनों का उपचार किया जा रहा है।

हादसे के बाद सड़क के बीच में स्कॉर्पियो के होने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। जिसके बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से स्कॉर्पियो को साइड किया। ताकि यातायात सुचारू हो सकें। आशंका है कि, युवक गाड़ी को तेज गति से चला रहे हो। जिस कारण हादसा हुआ होगा।

अक्सर वाहन की गति तेज होने पर गाड़ी अनियंत्रित हो जाती है। जिस कारण कई बार हादसे हो जाते है। गनीमत है कि, इस हादसे में कोई जानहानि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच उड़ताल करने में जुटी है। घायलों की पहचान नहीं हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें