Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

9वां चीन-दक्षिण एशिया एक्सपो चीन के खुनमिंग शहर में उद्घाटित

June 19, 2025

9वां चीन-दक्षिण एशिया एक्सपो चीन के खुनमिंग शहर में उद्घाटित

इंटरनेशनल डेस्क : 19 जून को 9वां चीन-दक्षिण एशिया एक्सपो चीन के युन्नान प्रांत के खुनमिंग शहर में उद्घाटित हुआ। यह एक्सपो 24 तारीख तक चलेगा और इसका विषय “एकता और सहयोग, साझा विकास” है। इसका आयोजन चीनी वाणिज्य मंत्रालय और युन्नान प्रांत की स्थानीय सरकार द्वारा संयुक्त रूप से किया जाता है। यह इस वर्ष चीन और दक्षिण एशियाई देशों के बीच महत्वपूर्ण आर्थिक और व्यापारिक आदान-प्रदान गतिविधियों में से एक है।

इस बार के एक्सपो में श्रीलंका थीम देश है, तथा थाईलैंड, जो चीन के साथ राजनयिक संबंधों की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ मना रहा है, को विशेष साझेदार देश के रूप में आमंत्रित किया गया है। एक्सपो ने दक्षिण एशियाई देशों के उत्पादों के लिए एक व्यापक प्रदर्शन मंच बनाया है, जिसमें दो दक्षिण एशियाई मंडप और लगभग 800 बूथ हैं। उन में भारत और पाकिस्तान में सबसे अधिक 140 बूथ हैं। इसके अतिरिक्त, दक्षिण-पूर्व एशियाई मंडप और विदेशी मंडप भी स्थापित किए गए। 54 देशों और क्षेत्रों के उद्यमों ने सक्रिय रूप से इस में भाग लिया, जिसमें सभी दक्षिण एशियाई और दक्षिण पूर्व एशियाई देश शामिल हैं। पंजीकृत 1,400 से अधिक घरेलू और विदेशी प्रदर्शकों में, फॉर्च्यून ग्लोबल 500 और चीन की शीर्ष 500 जैसी 120 से अधिक प्रसिद्ध कंपनियां, साथ ही उद्योग जगत की अग्रणी कंपनियां भी शामिल हैं, जो पिछले सत्र की तुलना में 36 प्रतिशत अधिक है।

इस वर्ष के चीन-दक्षिण एशिया एक्सपो में पैमाने और विषय-वस्तु दोनों में महत्वपूर्ण सुधार देखा गया है, जो मुख्य रूप से “अंतर्राष्ट्रीयकरण, विशेषज्ञता, बाज़ारीकरण और ब्रांडिंग” के चार पहलुओं में परिलक्षित होता है। इस वर्ष से यह एक्सपो हर वर्ष जून में आयोजित किया जाएगा और 6 दिनों तक चलेगा। प्रदर्शनी में “ऑफ़लाइन-आधारित, ऑफ़लाइन-ऑनलाइन एकीकरण” मॉडल अपनाया गया है। प्रदर्शनी हॉल का पहला दिन पेशेवर दर्शकों के लिए खुला है, और अगले 5 दिन आम जनता के लिए खुले हैं। 

(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें