देहरादून: केदारनाथ हैलीकॉप्टर हादसे के बाद से हैली सेवाओं को लेकर सस्पैंस बना हुआ है। केदारनाथ में हैली सेवाओं के तीसरे चरण की बुकिंग अब तक शुरू नहीं हो पाई है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण और आईआरसीटीसी की तरफ से इस बारे में अभी तक कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।
दरअसल, दो मई को केदारनाथ के कपाट खुले थे और इसके साथ ही हैली सेवाएं भी शुरू हो गई थीं। 22 जून तक की हैली सेवाएं पूरी तरह बुक हैं, लेकिन हाल ही में केदारनाथ में हुए हैलीकॉप्टर हादसे के बाद हैली सेवाओं के तीसरे चरण की बुकिंग पर सस्पैंस बरकरार है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण और आईआरसीटीसी ने बुकिंग की लेटेस्ट तारीख जारी नहीं की है।
ऐसे में 22 जून के बाद की हैलीकॉप्टर की बुकिंग पर सस्पैंस बना हुआ है। 15 जून को रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड के पास एक जंगली इलाके में हैलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी जा रहे हैलीकॉप्टर में सवार सभी सात लोगों की इस हादसे में मौत हो गई थी। हादसे के बाद दुर्घटनास्थल पर पहुंची राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की एक टीम ने सभी सातों शवों को बरामद किया था। इस बचाव अभियान में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और स्थानीय पुलिस भी शामिल थी। बचाव दल के अनुसार, टक्कर के बाद हैलीकॉप्टर आग से पूरी तरह नष्ट हो गया था।
ये भी पढ़ें- BSEB 12th Result 2026: आज जारी होगा बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट; जानें कैसे करें चेक