Last Updated: September 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल के 30 से ज्यादा लोग हुए घायल

June 20, 2025

ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल के 30 से ज्यादा लोग हुए घायल

यरूशलम: ईरान के मिसाइल हमलों में गुरुवार को इजरायल के एक अस्पताल और आवासीय भवनों को निशाना बनाया गया जिसमें 30 से अधिक लोग घायल हो गए।

इजरायल के चैनल 12 न्यूज ने बताया कि ईरान की तरफ से लगभग 30 मिसाइलें दागी गईं जिनमें से चार ने हवाई सुरक्षा को भेदते हुए तेल अवीव महानगरीय क्षेत्र और दक्षिणी शहर बीर शेवा में लक्ष्यों को निशाना बनाया। इजरायल के स्वास्थ्य अधिकारियों और स्थानीय मीडिया के अनुसार हमलों में तेल अवीव और उसके उपनगरों होलोन और रमात गण में छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और दर्जनों इमारतों को भारी नुकसान हुआ है।

ये भी पढ़ें : पीएम मोदी का जलवा कायम, ट्रंप को पीछे छोड़ फिर से बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें