Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Air India ने चार अंतरराष्ट्रीय उड़ानों समेत 8 Flights रद्द कीं, जानें किस वजह से लिया ये फैसला

June 20, 2025

Air India ने चार अंतरराष्ट्रीय उड़ानों समेत 8 Flights रद्द कीं, जानें किस वजह से लिया ये फैसला

मुंबई। एअर इंडिया ने रखरखाव और परिचालन संबंधी कारणों से चार अंतरराष्ट्रीय उड़ानों सहित आठ उड़ान शुक्रवार को रद्द कर दीं। एअर इंडिया ने कहा कि यात्रियों को जल्द से जल्द उनके गंतव्य स्थल तक पहुंचाने के लिए उसकी टीम वैकल्पिक व्यवस्था कर रही हैं। विमानन कंपनी ने कहा कि उसने यात्रियों को टिकट रद्द कराने पर पूरा पैसा लौटाने या पूरक व्यवस्था की पेशकश भी की है।

कौन-कौन सी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द हुईं?

  1. दुबई से चेन्नई – फ्लाइट नंबर AI906
  2. दिल्ली से मेलबर्न – फ्लाइट नंबर AI308
  3. मेलबर्न से दिल्ली – फ्लाइट नंबर AI309
  4. दुबई से हैदराबाद – फ्लाइट नंबर AI2204

 

 कौन-कौन सी घरेलू उड़ानें रद्द हुईं?

  1. पुणे से दिल्ली – फ्लाइट नंबर AI874
  2. अहमदाबाद से दिल्ली – फ्लाइट नंबर AI456
  3. हैदराबाद से मुंबई – फ्लाइट नंबर AI2872
  4. चेन्नई से मुंबई – फ्लाइट नंबर AI571

 

पहले भी दी थी महत्वपूर्ण जानकारी

एअर इंडिया ने गुरुवार को बताया था कि 21 जून से 15 जुलाई के बीच कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में कटौती की जाएगी और तीन विदेशी रूट्स पर सेवाएं बंद रहेंगी। यह कदम इसलिए उठाया जा रहा है ताकि यात्रियों को आखिरी समय में परेशानी ना हो।

विमान हादसे के बाद जांच तेज

12 जून को हुए एक बड़े विमान हादसे के बाद जिसमें 241 यात्रियों और 29 अन्य लोगों की मौत हुई थी, एयरलाइन ने सभी विमानों की गहन जांच शुरू कर दी है। इसी वजह से उड़ानों की संख्या में कटौती की जा रही है। एअर इंडिया ने बताया कि वह बड़े विमानों से चलने वाली उड़ानों में 15% की कटौती करेगी।

निलंबित उड़ानों के प्रमुख रूट

-दिल्ली से नैरोबी

-अमृतसर से लंदन (गैटविक एयरपोर्ट)

-गोवा (मोपा) से लंदन (गैटविक एयरपोर्ट)

 

16 अंतरराष्ट्रीय रूट पर उड़ानों में कटौती

  • उत्तरी अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और सुदूर पूर्व एशिया के शहरों को जोड़ने वाली कुल 16 अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर उड़ानों की संख्या घटाई जाएगी।

हर हफ्ते 38 उड़ानें कम होंगी

  • 21 जून से 15 जुलाई 2025 तक हर हफ्ते 38 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें कम की जाएंगी और तीन विदेशी रूट्स पर उड़ानें पूरी तरह बंद रहेंगी।

यात्रियों के लिए विकल्प

-टिकट का पूरा रिफंड मिलेगा

-दूसरी फ्लाइट का इंतजाम किया जाएगा

-कस्टमर सपोर्ट से संपर्क कर सकते हैं आगे की जानकारी के लिए

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें