Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

फ्लाइट में रास्ता ब्लॉक कर ताश खेलते दिखे यात्री, भड़के यूजर्स, बोले- इन पर सख्त कार्रवाई की जाए

June 20, 2025

फ्लाइट में रास्ता ब्लॉक कर ताश खेलते दिखे यात्री, भड़के यूजर्स, बोले- इन पर सख्त कार्रवाई की जाए

नई दिल्ली: फ्लाइट के अंदर का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ पुरुष यात्री प्लेन के आने-जाने के रास्ते (aisle) में बैठकर ताश खेलते नजर आ रहे हैं। इस हरकत को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों में जबरदस्त गुस्सा देखने को मिल रहा है।

यह वीडियो महावीरगांधी नाम के एक यूजर ने शेयर किया, जिन्होंने लिखा, “यह ताश का खेल इस बात का नहीं है कि आप कितना अच्छा खेलते हैं, बल्कि यह इस बात का है कि आप अपने पैसे को कैसे संभालते हैं।” लेकिन वीडियो देखकर लोग गुस्से में हैं क्योंकि इन यात्रियों ने फ्लाइट के बीच के रास्ते पर शॉल बिछा कर ताश खेलना शुरू कर दिया, जिससे दूसरे यात्रियों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mahaveer Jain (@mahaveergandhi)

लोगों का गुस्सा सोशल मीडिया पर फूटा

एक यूजर ने लिखा, “अगर किसी को वॉशरूम जाना हो तो क्या करेगा? यह तो बहुत ही असभ्य व्यवहार है।” दूसरे ने लिखा, “क्रू मेंबर इनको कुछ क्यों नहीं बोले? क्या प्लेन में कोई नियम नहीं है?” तीसरे यूजर्स ने लिखा, “यह फ्लाइट है, चाय की दुकान नहीं। थोड़ा तो सेंस दिखाओ।” कुछ लोगों ने इन्हें “जीरो सिविक सेंस वाले लोग” कहा और इन पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

पिछले कुछ दिनों से फ्लाइट में यात्रियों की अनुशासनहीनता पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। किसी फ्लाइट में एसी न चलने की शिकायत सामने आई। कहीं सीट के लिए लड़ाई हो रही है और अब ये ताश वाला मामला, जिसने लोगों को नाराज कर दिया है। हाल ही में अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एक प्लेन हादसा भी हुआ था, जिसके बाद से हवाई यात्रा की सुरक्षा और अनुशासन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अब सवाल यह है कि एयरलाइंस ऐसे मामलों पर क्या कदम उठाएगी और क्या इन यात्रियों पर कोई कार्रवाई होगी?

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें