Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंतर्राष्ट्रीय विद्वानों ने शी चिनफिंग के भाषण की प्रशंसा की

June 20, 2025

अंतर्राष्ट्रीय विद्वानों ने शी चिनफिंग के भाषण की प्रशंसा की

इंटरनेशनल डेस्क। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 17 जून को दूसरे चीन-मध्य एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लिया और “चीन-मध्य एशिया भावना का विकास कर क्षेत्रीय सहयोग का उच्च गुणवत्ता वाला विकास बढ़ाएं” शीर्षक भाषण दिया। मध्य एशियाई देशों के विद्वानों ने इस भाषण की प्रशंसा की और कहा कि शी चिनफिंग के भाषण ने चीन और मध्य एशिया के बीच सहयोग के लिए खाका तैयार किया। विश्वास है कि चीन और मध्य एशियाई देश “चीन-मध्य एशिया भावना” का विकास कर सहयोग में नई प्रगति बढ़ाएंगे।

कजाकस्तान के चीन और मध्य एशिया अध्ययन केंद्र के प्रमुख रुस्लान इज़िमोव ने कहा कि शी चिनफिंग के भाषण में पहली बार “चीन-मध्य एशिया भावना” प्रस्तुत की गई। यह चीन और मध्य एशियाई देशों के बीच संबंधों में एक बड़ी प्रगति है। हम इस भावना का विकास कर चीन-मध्य एशिया साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण बढ़ाएंगे।

किर्गिज़स्तान के चीनी मामला विशेषज्ञ अयपोलोत ऐदोसोव ने कहा कि शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तुत “चीन-मध्य एशिया भावना” बहुत अहम है और इसका ऐतिहासिक महत्व है। चीन और मध्य एशियाई देशों के बीच सहयोग में अर्थव्यवस्था और संस्कृति जैसे विभिन्न क्षेत्र शामिल हैं। चीन के साथ सहयोग मजबूत करने से मध्य एशियाई देश अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में अपना स्थान बढ़ा सकते हैं। “चीन-मध्य एशिया भावना” का कार्यान्वयन क्षेत्रीय विकास और विश्व शांति व स्थिरता में योगदान देगा।

वहीं, मध्य एशियाई देशों के विशेषज्ञों ने यह भी कहा कि शिखर सम्मेलन में संपन्न स्थाई अच्छे पड़ोसियों जैसी मित्रता और सहयोग समझौता चीन-मध्य एशिया व्यवस्था के सहयोग का स्तर उन्नत करेगा।

ताजिकिस्तान के राजनीतिज्ञ संघ के अध्यक्ष सेफुलो सफ़ारोव ने कहा कि इस समझौते का मील के पत्थर का महत्व है, जो चीन-मध्य एशिया साझे भविष्य वाले समुदाय की रणनीतिक दृष्टि से सहयोग की दिशा बताता है। चीन और मध्य एशियाई देश एक दूसरे का सम्मान करते हैं और सदिच्छा से सहयोग करते हैं। ताजिकिस्तान और चीन आर्थिक क्षेत्र में व्यापक सहयोग करते हैं। ताजिकिस्तान के लोग चीन के साथ सहयोग की प्रशंसा करते हैं।

उज़बेकिस्तान के निवेश, उद्योग और व्यापार उप मंत्री कासिमोव ने कहा कि उज़बेकिस्तान चीन के साथ सहयोग पर बड़ा ध्यान देता है। हमारे बीच संबंध नए युग में सभी मौसमों के अनुरूप व्यापक रणनीतिक साझेदारी हैं। हाल के वर्षों में उज़बेकिस्तान में चीन का निवेश लगातार बढ़ रहा है। चीन-किर्गिज़स्तान-उज़बेकिस्तान राजमार्ग मध्य एशियाई देशों के उत्पादों के निर्यात में मदद करता है। यह हमारे विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें