Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन पारिस्थितिक संरक्षण में विकासशील देशों का समर्थन जारी रखेगा

June 20, 2025

चीन पारिस्थितिक संरक्षण में विकासशील देशों का समर्थन जारी रखेगा

चीन–विश्व बैंक समूह के वैश्विक पारिस्थितिकी तंत्र और परिवर्तन केंद्र ने हाल में पेइचिंग में पहली उच्च स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया। चीनी उप वित्त मंत्री ल्याओ मिन ने कहा कि चीन पारिस्थितिक संरक्षण में अन्य विकासशील देशों का समर्थन जारी रखेगा।

बताया जाता है कि वर्तमान संगोष्ठी का विषय राष्ट्रीय प्राथमिकता वाले विकास क्षेत्र के आधार पर पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली बढ़ाना है। इस मौके पर ल्याओ मिन ने कहा कि हाल के वर्षों में चीन ने हरित प्रौद्योगिकी और हरित निवेश आदि के समर्थन में लगातार औद्योगिक संरचना को बेहतर बनाया और विकास मॉडल के परिवर्तन में तेजी लाई। तेज आर्थिक वृद्धि बनाए रखने के साथ चीन में ऊर्जा खपत और प्रदूषण उत्सर्जन में उल्लेखनीय कमी आई।

ल्याओ मिन ने कहा कि चीन सक्रियता से जलवायु परिवर्तन और जैव विविधता के संरक्षण आदि वैश्विक एजेंडा में भाग लेता है। दक्षिण-दक्षिण सहयोग के ढांचे में चीन ने अन्य विकासशील देशों को पूरा समर्थन दिया। चीन विश्व बैंक आदि बहुपक्षीय विकास बैंकों से पारिस्थितिक संरक्षण में विकासशील देशों को अधिक धन, तकनीक और ज्ञान देने की अपील करता है। दीर्घकालिक विकास साझेदार होने के नाते चीन पारिस्थितिक संरक्षण में अन्य विकासशील देशों का समर्थन जारी रखेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें