Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

कौन है सोनम की ‘मिस्ट्री फ्रेंड’, जिसका नाम आते ही पलट गया पूरा केस? जानें सच

June 21, 2025

कौन है सोनम की ‘मिस्ट्री फ्रेंड’, जिसका नाम आते ही पलट गया पूरा केस? जानें सच

नेशनल डेस्क : राजा रघुवंशी हत्या मामले की जांच पुलिस तेजी से कर रही है। अब मामले में एक नया मोड़ आ गया है। लगातार सस्पेंस गहराता जा रहा है। हत्याकांड की मुख्य आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की एक करीबी सहेली का नाम भी केस से जुड़ता दिख रहा है। बताया जा रहा है कि सोनम की इस सहेली का नाम अलका है।

राजा रघुवंशी के परिवार ने पुलिस से मांग की है कि सोनम की सभी सहेलियों और साथ काम करने वाली लड़कियों से भी गहन पूछताछ की जाए। परिवार को लग रहा है कि पूछताछ के दौरान पुलिस को बड़े सुराग हाथ लग सकते हैं।

संदेह के घेरे में करीबी सहेली

अलका सोनम की काफी करीबी सहेली मानी जाती है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या इस मामले में उसकी सीधी भूमिका तो नहीं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अलका को इस मामले के बारे में पता था या नहीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस और परिजन अलका पर संदेह जता रहे हैं।

सोनम ने पुलिस के समक्ष किया था सरेंडर

बता दें की राजा रघुवंशी की हत्या 23 मई को की गई थी। इसके बाद शव को खाई में फेंक दिया गया। पुलिस ने 2 जून को मृतक की बॉडी बरामद की थी। हत्या के बाद पुलिस को सोनम पर संदेह था। लगभग 17 दिन बाद आरोपी पत्नी ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था। इस हत्याकांड की चर्चा इंदौर ही नहीं, देशभर में हुई थी।

अलका से मिल सकता है सुराग

अब पुलिस मानकर चल रही है कि मिस्ट्री गर्ल से उसे सुराग मिल सकता है। अलका की एंट्री के बाद केस में नया मोड़ आ चुका है। पुलिस को पहले ही शक था कि सोनम इस अपराध में अकेली शामिल नहीं है। परिजनों ने भी ऐसा ही संदेह जताया था। पुलिस मामले में निजी रंजिश और प्रेम प्रसंग के एंगल से ही जांच नहीं कर रही। पुलिस को शक है कि मामले में गहरी साजिश हो सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें