Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

सौंफ खाने के फायदे जानकार आप भी रह जाएंगे हैरान, आज ही करें अपनी डाइट में शामिल

June 21, 2025

सौंफ खाने के फायदे जानकार आप भी रह जाएंगे हैरान, आज ही करें अपनी डाइट में शामिल

Benefits of Fennel : सौंफ का नाम सुनते ही मन ताजगी से भर जाता है। हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि सौंफ सिर्फ एक ताजगी देने वाला मसाला ही नहीं है, बल्कि यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है, इसलिए इसे रोजाना खाने के बाद जरूर खाएं। शायद ही कोई इसे अपनी डाइट में शामिल करता हो, लेकिन इसके वजन घटाने वाले गुणों को देखते हुए आपको आज से ही नियमित रूप से सौंफ का सेवन शुरू कर देना चाहिए।

सौंफ एक ऐसी चीज है जो हम सभी की रसोई में आसानी से मिल जाती है। खाने में सौंफ का इस्तेमाल करके हम अपने खाने का स्वाद बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा, खाने के बाद हम इसे माउथ फ्रेशनर के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि इसकी तासीर बहुत ठंडी होती है। ज्यादातर होटलों में सौंफ के बीजों को मिश्री के साथ परोसा जाता है। सौंफ सिर्फ मुंह को ही तरोताजा नहीं करती, बल्कि इससे लार भी ज्यादा बनती है।

पाचन क्रिया को रखे दुरुस्त-
यह सिर्फ आपके दांतों को ही साफ नहीं करती, बल्कि शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालती है और पाचन क्रिया को दुरुस्त करती है। जिससे शरीर का वजन कम करने में कोई बाधा नहीं आती। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जिससे यह पाचन क्रिया को दुरुस्त करने के साथ-साथ कब्ज की समस्या को भी दूर करता है। हालांकि, ध्यान रखें कि आपको इसका अत्यधिक सेवन नहीं करना चाहिए, अन्यथा यह विपरीत प्रभाव भी दिखा सकता है।

कैसे बनाएं सौंफ का चूर्ण-
एक ऐसा चूर्ण जो न केवल वजन घटाता है बल्कि पेट की गैस, दर्द और एसिडिटी को भी दूर करता है। वजन कम करने के लिए आपको इसे भोजन के बाद पानी के साथ लेना चाहिए। 4 चम्मच सौंफ में 2 चम्मच अजवायन, 2 चम्मच जीरा, 1 चम्मच मेथी दाना, काला नमक और चीनी मिलाकर धीमी आंच पर 5 मिनट तक भून लें। ठंडा होने पर इसे पीस लें। चूर्ण तैयार है।

फायदेमंद औषधि-
पानी में सौंफ मिलाकर पीने से ऐसे कई गुण होते हैं जो हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। यह हमारे पाचन तंत्र को मजबूत रखने में मदद करता है। सौंफ में भारी मात्रा में फाइबर होता है। यह शरीर की चर्बी को जल्द से जल्द बर्न करने में मदद करता है।

“यह शरीर में इंसुलिन और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। यह आपको हृदय रोग से बचाता है। इसके साथ ही यह आंखों की रोशनी को मजबूत बनाने में भी मदद करता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें