Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

योग से PM मोदी फिट, PAK को किया चित… योग दिवस पर बोले डिप्टी CM एकनाथ शिंदे

June 21, 2025

योग से PM मोदी फिट, PAK को किया चित… योग दिवस पर बोले डिप्टी CM एकनाथ शिंदे

मुंबई। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कहा कि हमारे प्रधानमंत्री मोदी रोज योग करते हैं और इसलिए वह काफी फिट हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाया गया है। यह हम सभी ने देखा है और पाकिस्तान ने भी हमारी ताकत को समझा है। एकनाथ शिंदे ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है। मैं सभी लोगों को योग दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। योग दिवस हमारे लिए बेहद ही जरूरी है और इसे सभी को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। योग की प्रेरणा हम सभी को पीएम मोदी से मिली है।

एकनाथ शिंदे ने कहा कि पीएम मोदी के अथक प्रयासों की वजह से संयुक्त राष्ट्र संघ ने योग दिवस की मान्यता दी है। आज आप सभी ने देखा कि पीएम मोदी ने विशाखापत्तनम में तीन लाख लोगों संग किया योग किया। पीएम मोदी रोज योग करते हैं और वह योग करके काफी फिट हैं। आपने अभी देखा होगा कि हमारे फिट पीएम ने कैसे पाकिस्तान को चित किया।

उन्होंने आगे कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार मिलकर राज्य को आगे बढ़ाएंगे। बहुत विकास कार्य हुए हैं और आगे भी तेजी से होते रहेंगे। डिप्टी सीएम शिंदे ने सोशल मीडिया पोस्ट में योग के बारे में लिखा, ‘योग शरीर, मन, चेतना और आत्मा में संतुलन लाता है। नियमित योग अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कुंजी है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं।‘

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘‘योग एक ऐसी मानसिकता है जो व्यक्तिगत कल्याण और हमारी धरती को भी पोषित करती है। डिप्टी सीएम ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी से अपील करते हुए कहा कि आइए हम योग को आंतरिक संतुलन के मार्ग के रूप में अपनाएं और प्रत्येक सचेत कार्य और विकल्प के साथ अपनी धरती को सपोर्ट करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें