Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Anti Corruption Bureau ने फतेहाबाद हल्का पटवारी को 8,000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

June 21, 2025

Anti Corruption Bureau ने फतेहाबाद हल्का पटवारी को 8,000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: एसीबी हिसार द्वारा आज दिनांक 21.06.2025 को आरोपी अनूप सिंह हल्का पटवारी गांव बनवाली जिला फतेहाबाद को शिकायतकर्ता से 8,000/- रूपये नकद रिश्वत लेते गांव भोडिया बिशनोईयान बस अडडा से रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया हैं। ​शिकायतकर्ता द्वारा एसीबी हिसार को दी गई शिकायत में आरोप लगाया हैं कि अनूप पटवारी उससे व उसके भाईयो की जमीन का विरासत इन्तकाल दर्ज करने की एवज 10 हजार व उसकी बुआ व उसके चचेरे भाईयो की भूमि का विरासत इन्तकाल दर्ज करने की एवज में 20 हजार रूप्ये कुल 30,000/-रू. नकद रिश्वत की मांग कर रहा है। उसके द्वारा बार-2 अनुरोध करने पर आरोपी अनूप सिंह पटवारी द्वारा उससे उसके द्वारा मांगी गई रिश्वत की राशी को किस्तो में लेने पर सहमति दी गई है। आज उसके द्वारा आरोपी को 8,000/-रू. नकद रिश्वत दी जानी है।

शिकायतकर्ता की उपरोक्त शिकायत पर कार्यवाही करते हुये एसीबी हिसार की टीम द्वारा आरोपी अनूप सिंह हल्का पटवारी उपरोक्त को शिकायतकर्ता से 8,000/- रूपये नकद रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफतार किया तथा आरोपी के विरूद्ध अभियोग संख्या 21 दिनांक 21.06.2025 धारा 7 पी.सी. एक्ट थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार दर्ज किया गया हैं। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हरियाणा प्रमुख द्वारा आमजन से अपील की है, कि यदि कोई सरकारी अधिकारी/कर्मचारी उनके सरकारी कार्य करने की ऐवज में रिश्वत की मांग करता हैं तो उसकी सूचना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, के टोल फ्री नम्बर 1800-180-2022 व 1064 पर दे।

ये भी पढ़ें : पीएम मोदी का जलवा कायम, ट्रंप को पीछे छोड़ फिर से बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें