Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

पहले प्रेमी को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमिका ने रची साजिश; नए प्रेमी के साथ मिलकर पुराने को मारपीट के बाद नहर में फैंका, राहगीर ने बचाई जान

June 22, 2025

पहले प्रेमी को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमिका ने रची साजिश; नए प्रेमी के साथ मिलकर पुराने को मारपीट के बाद नहर में फैंका, राहगीर ने बचाई जान

जगराओं: प्रेम संबंधों में धोखा और कत्ल की साजिश का एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवती ने नौ महीने पहले बने नए प्रेमी संग मिलकर पुराने प्रेमी को रास्ते से हटाने की कोशिश की। प्रेमिका (Girlfriend) रायकोट के गांव सीलोआनी की रहने वाली है, जिसने नए प्रेमी के साथ मिलकर पहले प्रेमी को मारपीट के बाद नहर में फैंक दिया। गनीमत यह रही कि मौके पर मौजूद एक राहगीर ने नहर में डूब रहे नौजवान की जान बचा ली। फिलहाल अब पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना जोधां में मामला दर्ज कर लिया है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित हरकीरत सिंह का गांव सीलोआनी की रहने वाली जसलीन कौर के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध था। दोनों के बीच सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर बातचीत होती रहती थी और इसी माध्यम से दोनों पहली बार मिले थे। पीड़ित हरकीरत के अनुसार दो दिन पहले 19 जून को उसकी प्रेमिका जसलीन ने उसे मिलने के लिए गांव जोधां के नहर किनारे बुलाया। जब हरकीरत वहां पहुंचा तो पहले से खड़ी एक स्विफ्ट कार में जसलीन ने उसे बातचीत में उलझा लिया। इसी दौरान कार का दरवाजा अचानक खुला और एक युवक बाहर से आकर उसकी गोद में बैठ गया। जब हरकीरत ने गौर से देखा तो वह जसकरन सिंह निकला, जो स्कूल में उसका सहपाठी रह चुका है और वहीं अब जसलीन का नया प्रेमी भी था।

हरकीरत के बयानों के अनुसार उसकी प्रेमिका जसलीन नए प्रेमी जसकरन के साथ पिछले 9 महीने से संपर्कमें थी, जिसके चलते दोनों ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। दोनों ने उस पर हमला कर पहले उसके साथ मारपीट की और बाद में नहर में फैंक। उसे नहर में धक्का देने के बाद दोनों आरोपी गाड़ी लेकर वहां से फरार हो गए। संयोगवश इस दौरान वहां के सुनसान रास्ते से गुजर रहे एक राहगीर ने बहादुरी दिखाते हुए हरकीरत को नहर से बाहर निकाल लिया, जिससे उसकी जान बच गई।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दर्ज किया मामला, दोनों आरोपी फरार
घटना की सूचना मिलते ही थाना जोधा की पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित हरकीरत की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों जसलीन कौर (निवासी सीलोआनी) और जसकरन सिंह उर्फ बलकरण सिंह (निवासी जटपुरा) के खिलाफ आईपीसी की धारा 115(2), 140(3), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसआई काबल सिंह के अनुसार दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें