Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Pahalgam Terror Attack मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, आतंकियों को पनाह देने वाले 2 लोग गिरफ्तार

June 22, 2025

Pahalgam Terror Attack मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, आतंकियों को पनाह देने वाले 2 लोग गिरफ्तार

Pahalgam Terror Attack : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को पहलगाम आतंकी हमले की जांच में बड़ी सफलता मिली है। एजेंसी ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकियों को पनाह देने के आरोप में लोगों को गिरफ्तार किया गया है। NIA ने बताया कि परवेज अहमद जोथर बटकोट, पहलगाम का रहने वाला है वहीं, बशीर अहमद जोथर हिल पार्क, पहलगाम का निवासी है। इन दोनों ने हमले से पहले आतंकियों को अपने घरों में छिपने की जगह दी थी।

आतंकी थे पाकिस्तान के नागरिक

जांच में पता चला है कि जो तीन आतंकी इस हमले में शामिल थे, वे पाकिस्तान के नागरिक थे और लश्कर-ए-तैयबा नाम के आतंकी संगठन से जुड़े हुए थे। गिरफ्तार लोगों ने NIA को बताया कि इन आतंकियों ने हमले से पहले उनके घरों में शरण ली थी।

हमले में 26 लोगों की गई थी जान 

यह आतंकी हमला 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुआ था। इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। NIA ने यह भी कहा है कि इस मामले की जांच अभी भी जारी है और और भी लोगों को जल्द गिरफ्तार किया जा सकता है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें