Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

दुनिया में किन देशों के पास परमाणु बम, हर देश क्यों नहीं बना सकता ये हथियार? जानें वजह

June 22, 2025

दुनिया में किन देशों के पास परमाणु बम, हर देश क्यों नहीं बना सकता ये हथियार? जानें वजह

इंटरनेशनल डेस्क : इस समय ईरान और इजरायल के बीच भीषण जंग चल रही है। अमेरिका ने भी युद्ध में कूदकर ईरान के 3 परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया है। इसके चलते एक बार फिर बात परमाणु बमों तक पहुंच गई है। इजरायल सीधे तौर पर ईरान को युद्ध के लिए उकसाने की बात कह चुका है। इजरायल ने धमकी दी है कि अगर ईरान ने जिद्द नहीं छोड़ी तो बात परमाणु युद्ध तक जा सकती है।

क्या आप जानते हैं कि हर कोई देश परमाणु बम नहीं बना सकता है। ऐसा क्यों है और दुनिया के किन-किन देशों के पास परमाणु हथियार हैं, इसके बारे में जानते हैं? दुनिया में फिलहाल 9 ही देश ऐसे हैं, जिनके पास परमाणु हथियार हैं। इनमें अमेरिका, रूस, इंग्लैंड, फ्रांस, चीन, भारत, पाकिस्तान, उत्तर कोरिया और इजराइल शामिल हैं। सभी देश लगातार अपने हथियारों को डेवलप भी कर रहे हैं।

इन देशों के पास लगभग 12121 परमाणु हथियार हैं। बता दें कि 90 फीसदी परमाणु हथियार तो सिर्फ यूएस और रूस के पास हैं। रूस के पास दुनिया के सबसे अधिक परमाणु हथियार हैं। हाल ही में स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की एक रिपोर्ट सामने आई थी। रिपोर्ट के अनुसार चीन के पास भारत से तीन गुना परमाणु हथियार हैं, वहीं, पाकिस्तान के पास भारत से कम हथियार हैं।

रूस के पास 5459 बम

भारत के पास फिलहाल 180 परमाणु हथियार हैं, पाकिस्तान के पास 170 हैं। वहीं, चीन के पास लगभग 600 बम हैं, जिनमें 24 को दूसरे हथियारों को साथ इंस्टॉल किया गया है। उत्तर कोरिया के पास 50 और इजरायल के पास 90 एटम बम हैं। अमेरिका के पास 5177 और रूस के पास 5459 बम हैं। कोई भी देश आसानी से परमाणु हथियार नहीं बना सकता, क्योंकि इसके लिए पर्याप्त संसाधन होने जरूरी हैं।

लग सकती हैं आर्थिक पाबंदियां

परमाणु बम बनाने की वैज्ञानिक प्रक्रिया बड़ी जटिल है। इसके लिए यूरेनियम संवर्धन से लेकर परमाणु विखंडन की सभी जरूरतों को पूरा करना होता है। परमाणु बम न बनाने को लेकर एक अंतरराष्ट्रीय संधि भी है, जिसको तोड़ने पर दूसरे देश आर्थिक पाबंदियां लगाने के साथ अटैक भी कर सकते हैं, जिसका सामना फिलहाल ईरान कर रहा है।

क्या है एनपीटी?

1970 में एक न्यूक्लियर नॉन-प्रोलिफेरेशन ट्रीटी (NPT) नाम की संधि हुई थी, जिस पर दुनिया के 190 देशों ने साइन किए थे। उस समय यह तय हुआ था कि रूस, अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन, और चीन को छोड़कर अन्य कोई देश परमाणु बम नहीं बनाएगा।

ये देश इसलिए छूटे थे, क्योंकि इनके पास एटम बम पहले से थे। इसके बाद एटम बम भारत, इजरायल, उत्तर कोरिया और पाकिस्तान ने बनाए, क्योंकि इन देशों ने खुद को इस संधि से अलग कर लिया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें