Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

Amazon India का हेल्थकेयर सेक्टर में बड़ा कदम, 6 शहरों में शुरू की घर पर डायग्नोस्टिक सेवा

June 22, 2025

Amazon India का हेल्थकेयर सेक्टर में बड़ा कदम, 6 शहरों में शुरू की घर पर डायग्नोस्टिक सेवा

Amazon India Diagnostic Service: नई दिल्ली: ई-कॉमर्स की दिग्गज कंपनी अमेज़न इंडिया ने अब हेल्थकेयर सेवाओं की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने रविवार को अमेजन डायग्नोस्टिक्स नामक नई सेवा की शुरुआत की, जिसके तहत उपभोक्ताओं को अपने घर पर ही लैब टेस्ट कराने की सुविधा मिलेगी। इस सेवा की शुरुआत फिलहाल देश के छह प्रमुख शहरों,बेंगलुरु, दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, मुंबई और हैदराबाद में की गई है, जहां 450 से अधिक पिन कोड को कवर किया गया है।

-अमेजन ऐप से करें टेस्ट बुक

यह सेवा ऑरेंज हेल्थ लैब्स के सहयोग से शुरू की गई है और इसके अंतर्गत उपयोगकर्ता अमेजन ऐप के माध्यम से टेस्ट बुक कर सकते हैं, समय निर्धारित कर सकते हैं और रिपोर्ट्स डिजिटल रूप में प्राप्त कर सकते हैं। अमेज़न का दावा है कि यह सेवा 800 से अधिक प्रकार के डायग्नोस्टिक टेस्ट उपलब्ध कराएगी, जिनके लिए 60 मिनट के भीतर घर पर सैंपल कलेक्शन की सुविधा दी जाएगी।

इस नई पहल के साथ अमेजन ने अपनी मौजूदा फार्मेसी और क्लिनिक सेवाओं को एकीकृत करते हुए ‘अमेज़न मेडिकल’ नामक एक व्यापक हेल्थकेयर प्लेटफार्म की नींव रखी है। कंपनी का कहना है कि इस प्लेटफार्म का उद्देश्य ग्राहकों को स्वास्थ्य से जुड़ी सभी प्रमुख सेवाएं एक ही जगह पर प्रदान करना है।

-ग्राहकों को मिलेगी स्वास्थ्य संबंधी जरूरी जानकारी

अमेजन फार्मेसी के जरिए उपभोक्ता दवाइयों और स्वास्थ्य संबंधी जरूरी उत्पादों की व्यापक रेंज तक पहुंच सकते हैं। वहीं, अमेज़न क्लिनिक के ज़रिए ग्राहक योग्य डॉक्टरों से डिजिटल माध्यम से परामर्श ले सकते हैं। खास बात यह है कि प्राइम और नॉन-प्राइम दोनों तरह के सदस्यों के लिए टेलीमेडिसिन परामर्श और दवा डि लीवरी जैसी सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।

अमेजन इंडिया की इस पहल को डिजिटल हेल्थकेयर इकोसिस्टम को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा और सकारात्मक कदम माना जा रहा है। आने वाले समय में कंपनी इस सेवा को अन्य शहरों में भी विस्तार देने की योजना बना रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें