Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM मोदी हमेशा से शांति और संवाद के समर्थक रहे हैं : केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

June 22, 2025

PM मोदी हमेशा से शांति और संवाद के समर्थक रहे हैं : केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

मुंबई। ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर अमेरिका के हमले करने पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को कहा कि भारत हमेशा विश्व शांति के पक्ष में खड़ा रहा है और आगे भी रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा से शांति और संवाद के समर्थक रहे हैं। गोयल ने रविवार को मीडिया से बातचीत के दौरान इजरायल-ईरान के बीच लगातार बढ़ते तनाव पर पीएम मोदी की शांति की अपील के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी मानते हैं कि किसी भी समस्या का समाधान युद्ध नहीं, बल्कि बातचीत और कूटनीति से होना चाहिए।‘

 

 

मुंबई के मलाड में रविवार को योगा बाय द बीच कार्यक्रम में शिकरत की। उन्होंने कहा कि योग न केवल तनाव से राहत देता है, बल्कि व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में खुशहाली को भी बढ़ावा देता है। उन्होंने बताया कि मलाड के अक्सा बीच पर लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

केंद्रीय मंत्री ने मीडिया से बातचीत के दौरान पीएम मोदी के योग दिवस के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा, ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक संदेश दिया, जिसमें बताया गया कि कैसे योग के माध्यम से एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य का प्राचीन भारतीय दर्शन दुनिया भर के लोगों को बेहतर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य प्राप्त करने में मदद कर सकता है। योग न केवल तनाव से राहत देता है, बल्कि व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में खुशहाली को भी बढ़ावा देता है।

मलाड में क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं ने अक्सा बीच पर समंदर के किनारे योगा बाय द बीच कार्यक्रम का आयोजन किया। लोगों ने आयोजन में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया, उनके उत्साह को देखकर आनंद आया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए योग बहुत जरूरी है। गोयल ने कहा, ‘‘आज पूरे विश्व में करोड़ों लोगों ने एक साथ योग किया, जो एकजुटता और सामूहिक स्वास्थ्य चेतना का प्रतीक है। योग न केवल भारत की संस्कृति है, बल्कि यह वैश्विक कल्याण का माध्यम बन चुका है।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें