Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिका ने ईरान में तीन परमाणु सुविधाओं पर हमला किया 

June 22, 2025

अमेरिका ने ईरान में तीन परमाणु सुविधाओं पर हमला किया 

स्थानीय समयानुसार 22 जून को तड़के साढ़े तीन बजे, ईरान के सरकारी टीवी स्टेशन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हवाले से कहा कि अमेरिका ने ईरान में फोर्डो, नतांज़ और इस्फ़हान आदि तीन परमाणु सुविधाओं पर हमला किया है। चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के संवाददाता ने इस बात की रिपोर्ट की।

वर्तमान में, किसी भी ईरानी मीडिया ने संबंधित तस्वीरें या फ़ोटो जारी नहीं की हैं, लेकिन ईरान के इस्लामी गणराज्य के ऑडियोविज़ुअल संगठन यानी ईरानी राष्ट्रीय टीवी स्टेशन के राजनीतिक मामलों के उपाध्यक्ष हसन अबेदिनी ने एक लाइव टीवी प्रसारण में कहा कि कुछ समय पहले ही ईरान ने इन तीन परमाणु सुविधाओं से कर्मियों को निकाला था।

इसके अलावा, सुरक्षा मामलों के लिए ईरान के इस्फ़हान प्रांत के उप प्रभारी ने कहा कि एक घंटे पहले, इस्फ़हान और काशान के वायु रक्षा बलों ने शत्रुतापूर्ण लक्ष्यों पर हमला करना आरंभ किया। एक ही समय में कई विस्फोट सुने गए। उन्होंने इस्फ़हान और नतांज़ में परमाणु सुविधाओं के पास हमलों की बात कही।

वहीं, सीएमजी के संवाददाता के मुताबिक, एक अनाम अमेरिकी अधिकारी ने विदेशी मीडिया को बताया कि अमेरिकी बी-2 बमवर्षक विमान ने ईरान में परमाणु सुविधाओं पर हमले में भाग लिया था। 

इसके अलावा, संवाददाता द्वारा प्राप्त स्थानीय जानकारी के अनुसार, स्थानीय समयानुसार 21 जून की शाम से 22 जून की सुबह तक, ईरान की राजधानी तेहरान और पूर्वी अज़रबैजान प्रांत की राजधानी तबरीज़ के तबरीज़ क्षेत्र में वायु रक्षा प्रणालियों को फिर से शुरू किया गया था। इसके बाद, ईरान ने तबरीज़ क्षेत्र में एक हमलावर ड्रोन को सफलतापूर्वक रोकने की घोषणा की।

(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें