तेल अवीव: इसराइल के समर्थन में अमरीका द्वारा ईरान के 3 परमाणु ठिकानों पर किए गए हमले पर ब्रिटेन ने कहा है कि वह इस कार्रवाई में शामिल नहीं है। हालांकि, उसे पहले से ही इसकी जानकारी दी गई थी। ब्रिटेन के कैबिनेट मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने बताया कि ईरान पर अमरीकी हमले की पहले ही सूचना दे दी गई थी। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन को एक महत्वपूर्ण सहयोगी के रूप में सूचित किया गया था। हालांकि हमले के समय की सटीक जानकारी नहीं दी गई थी। जोनाथन ने कहा कि अमरीका ने समर्थन नहीं मांगा था और ब्रिटेन इसमें शामिल नहीं था। उन्होंने कहा, ‘हालांकि ब्रिटेन इन हमलों में शामिल नहीं है, लेकिन हम सभी संभावित परिस्थितियों के लिए व्यापक तैयारी कर रहे हैं।’ मंत्री ने कहा कि ब्रिटिश सरकार अपने नागरिकों के साथ-साथ क्षेत्र में अपने सैन्य ठिकानों, कर्मियों और बुनियादी ढांचे की रक्षा के लिए काम कर रही है।
ये भी पढ़ें- ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग में आत्मनिर्भरता जरूरी, 2030 तक भारत बने ग्लोबल हब: राजनाथ सिंह
मेष: दिन शुभ रहेगा...