South Korea New Ministers Appointed: सियोल: दक्षिण कोरिया में हाल ही में सत्ता संभालने वाले राष्ट्रपति ली जे-म्यांग ने अपनी सरकार के स्वरूप को अंतिम रूप देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। सोमवार को राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, राष्ट्रपति ली ने अपनी नयी कैबिनेट के लिए 11 मंत्रियों के नाम प्रस्तावित किए हैं, जिनमें देश की सुरक्षा और विदेश नीति से जुड़े प्रमुख मंत्रालय शामिल हैं।
-आह्न् ग्यू-बैक बने रक्षा मंत्री
इस सूची में सबसे प्रमुख नाम आह्न् ग्यू-बैक का है, जिन्हें रक्षा मंत्री के तौर पर नामित किया गया है। इसके अलावा, चो नूं को विदेश मंत्री और चुंग डोंग-यंग को एकीकरण मंत्री के रूप में चुना गया है। इन तीनों पदों को रणनीतिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, खासकर उत्तर कोरिया के साथ बढ़ते तनाव और वैश्विक कूटनीतिक समीकरणों के बीच।
राष्ट्रपति कार्यालय ने स्पष्ट किया कि सभी नामांकन को नेशनल असेंबली की पुष्टि प्रक्रिया से गुजरना होगा, जिसके बाद ही ये मंत्री अपने-अपने पद का कार्यभार संभाल पाएंगे।
-राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि
राष्ट्रपति ली जे-म्यांग की यह नियुक्तियां उनके प्रशासन की प्राथमिकताओं को दर्शाती हैं। नए मंत्रियों के चयन से संकेत मिलता है कि उनकी सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा, कूटनीतिक संबंधों और कोरियाई प्रायद्वीप में स्थिरता को शीर्ष प्राथमिकता देगी।
पिछले कुछ वर्षों से दक्षिण कोरिया में बदलते राजनीतिक और वैश्विक माहौल को देखते हुए, इन मंत्रालयों की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि नए मंत्री अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कैसे करते हैं और राष्ट्रपति ली के विजन को जमीन पर कैसे उतारते हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...