
नई दिल्ली। एयर इंडिया फ्लाइट 182 (कनिष्क) बम धमाके की 40वीं बरसी पर आयरलैंड के आहाकिस्ता में एक भावुक स्मृति समारोह आयोजित किया गया। इसमें भारत, आयरलैंड और कनाडा के प्रतिनिधियों के साथ पीड़ित परिवारों, स्थानीय नागरिकों और पहले उत्तरदाताओं ने भाग लिया। इस मौके पर भारत के केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि “दुनिया को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने की जरूरत है। केवल शोक मनाने से नहीं, बल्कि ठोस और मिलकर किए गए प्रयासों से हम इस खतरे को खत्म कर सकते हैं।”

23 जून 1985 को एयर इंडिया फ्लाइट 182 कनाडा से दिल्ली के रास्ते मुंबई जा रही थी, जब विमान में रखे गए बम के विस्फोट से यह अटलांटिक महासागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस आतंकवादी हमले में 329 लोगों की जान गई थी, जिनमें 80 से ज्यादा बच्चे थे। पुरी ने इस त्रासदी को एक “सुनियोजित और नृशंस आतंकी हमला” बताया, जिसे भारत को विभाजित करने के उद्देश्य से अंजाम दिया गया था। उन्होंने कहा कि आतंकवाद भारत के लिए नया नहीं है-जम्मू-कश्मीर, पंजाब, मुंबई जैसे स्थान वर्षों से इसकी मार झेलते आए हैं। उन्होंने कनाडा सरकार से आतंकवाद विरोधी प्रयासों में भारत के साथ सहयोग बढ़ाने की अपील की, जिसमें खुफिया जानकारी साझा करना, चरमपंथ के खिलाफ काम करना और टेरर फंडिंग रोकना शामिल है।
पुरी ने आयरलैंड के लोगों और सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि “1985 की त्रासदी के बाद उन्होंने भारतीय पीड़ित परिवारों को जो संवेदना और समर्थन दिया, वह आज भी प्रेरणा है।” समारोह में आयरलैंड के प्रधानमंत्री माइकल मार्टिन, कनाडा के मंत्री गैरी अनंदसंगरी और अनेक गणमान्य अतिथि शामिल हुए। मंत्री ने कहा कि “यह श्रद्धांजलि आतंक को हराने और मानवता की रक्षा का संकल्प है।”
मेष: दिन शुभ रहेगा...