Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘युद्ध नाशियां विरुद्ध’ के 114वें दिन: 5.3 किलोग्राम हेरोइन सहित 126 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

June 23, 2025

‘युद्ध नाशियां विरुद्ध’ के 114वें दिन: 5.3 किलोग्राम हेरोइन सहित 126 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

चंडीगढ़: पंजाब में नशे की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर चलाए गए नशे के विरुद्ध युद्ध के 114 दिन पूरे होने पर पंजाब पुलिस ने सोमवार को 126 नशा तस्करों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 5.3 किलो हेरोइन, 200 ग्राम अफीम और 8850 रुपये की ड्रग मनी बरामद की। इसके साथ ही, 114 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 18,843 हो गई है।

यह अभियान पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देश पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ चलाया गया।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए कहा है।

पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ लड़ाई की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कैबिनेट उप समिति का गठन भी किया है।

विशेष डीजीपी कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 99 राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में 1500 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 200 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 506 स्थानों पर छापेमारी की है, जिसके परिणामस्वरूप राज्य भर में 85 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने दिन भर चले अभियान के दौरान 540 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की है।

विशेष डीजीपी ने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य से नशीले पदार्थों के उन्मूलन के लिए तीन-आयामी रणनीति – प्रवर्तन, नशामुक्ति और रोकथाम (ईडीपी) को लागू किया है, पंजाब पुलिस ने ‘नशामुक्ति’ के हिस्से के रूप में आज 47 व्यक्तियों को नशामुक्ति और पुनर्वास उपचार के लिए राजी किया है।

ये भी पढ़ें- BSEB 12th Result 2026: आज जारी होगा बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट; जानें कैसे करें चेक

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें