Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार, Air Bag खुलने से बाल-बाल बचे BJP विधायक फतेह बहादुर

June 24, 2025

अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार, Air Bag खुलने से बाल-बाल बचे BJP विधायक फतेह बहादुर

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के कैम्पियरगंज से भाजपा विधायक फतेह बहादुर सिंह की कार सोमवार 23 जून की शाम करीब 7 बजे एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। यह हादसा सिकरीगंज थानाक्षेत्र के महादेवा बाजार के पास गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर हुआ। बताया जा रहा है कि विधायक की स्कॉर्ट की गाड़ी पहले अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। उसी समय पीछे से आ रही फतेह बहादुर सिंह की लग्जरी कार भी उससे जा भिड़ी, जिससे दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

एयरबैग ने बचाई जान, हाथ में आया फ्रैक्चर

दरअसल, हादसे के वक्त एयरबैग खुल जाने की वजह से विधायक की जान बच गई, लेकिन उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। उनके एक हाथ में फ्रैक्चर हो गया है, जिसके इलाज के लिए उन्हें एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। वहां पर उनका हाथ ऑपरेशन कर के ठीक किया गया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को कार से बाहर निकालने में मदद की।

दो सुरक्षाकर्मी और अन्य लोग भी घायल

फतेह बहादुर सिंह के साथ उनकी सुरक्षा में लगे दो पुलिसकर्मी और उनके साथ यात्रा कर रहे 2-3 अन्य लोग भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इन सभी घायलों को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत देखते हुए उन्हें आईसीयू (गहन चिकित्सा कक्ष) में शिफ्ट कर दिया गया है।

अस्पताल में जुटे परिजन और समर्थक

हादसे की खबर जैसे ही फैली, विधायक फतेह बहादुर सिंह के परिजन, समर्थक और शुभचिंतक बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए। सभी उनका हाल-चाल जानने के लिए चिंतित दिखाई दिए। अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस को वहां व्यवस्था बनाए रखने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

प्रशासन की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना मिलने पर SP साउथ जितेंद्र कुमार ने जानकारी दी कि हादसा शाम 7 बजे के आसपास हुआ। जैसे ही खबर मिली, पुलिस टीम, राहत दल और एम्बुलेंस तुरंत मौके पर पहुंच गई और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस का कहना है कि हादसे की असली वजह की जांच की जा रही है।

पूर्व CM के बेटे हैं फतेह बहादुर सिंह

फतेह बहादुर सिंह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीर बहादुर सिंह के बड़े बेटे हैं। वे पहले बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। वर्तमान में वे भाजपा के विधायक हैं और कैम्पियरगंज क्षेत्र से जनता का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें