Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिद्धू मूसेवाला डॉक्यूमेंट्री विवाद: मानसा कोर्ट ने Balkaur Singh से मांगा जवाब, अगली सुनवाई 1 जुलाई को

June 24, 2025

सिद्धू मूसेवाला डॉक्यूमेंट्री विवाद: मानसा कोर्ट ने Balkaur Singh से मांगा जवाब, अगली सुनवाई 1 जुलाई को

Sidhu Moosewala Documentary Controversy: मानसा: मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर आधारित बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री ‘द किलिंग कॉल’ को लेकर चल रहे कानूनी विवाद में मानसा की अदालत ने सोमवार को महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने उन्हें डॉक्यूमेंट्री के खिलाफ बीबीसी द्वारा उठाई गई आपत्तियों का जवाब दाखिल करने के लिए 1 जुलाई तक का समय दिया है।

बलकौर सिंह की ओर से पेश वकील सतिंदर पाल सिंह ने बताया कि सोमवार की सुनवाई के दौरान अदालत में कोई बहस नहीं हुई। उन्होंने अदालत को आश्वासन दिया कि वे अगली सुनवाई तक अपना लिखित जवाब प्रस्तुत करेंगे, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया।

-10 जून को दायर हुई थी याचिका

बलकौर सिंह ने 10 जून को बीबीसी, पत्रकार इशलीन कौर और कार्यक्रम निर्माता अंकुर जैन के खिलाफ सिविल रिट याचिका दायर की थी। याचिका में डॉक्यूमेंट्री की रिलीज और स्क्रीनिंग पर आपत्ति जताई गई है, जिसमें सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर संवेदनशील तथ्यों और परिवार की अनुमति के बिना निजी जानकारी को सार्वजनिक करने का आरोप लगाया गया है।

-बीबीसी इंडिया या बीबीसी वर्ल्ड?

बीबीसी की ओर से पेश अधिवक्ता बलवंत भाटिया ने अदालत को अवगत कराया कि याचिका गलत संस्था—बीबीसी इंडिया—के खिलाफ दाखिल की गई है, जबकि विवादित डॉक्यूमेंट्री का निर्माण ब्रिटेन स्थित बीबीसी वर्ल्ड सर्विस द्वारा किया गया है। वकील भाटिया ने स्पष्ट किया कि बीबीसी इंडिया की भूमिका केवल भारत में संभावित स्क्रीनिंग योजनाओं तक सीमित थी, जबकि डॉक्यूमेंट्री का ऑनलाइन प्रसारण यूट्यूब के माध्यम से वैश्विक स्तर पर किया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें