
इंटरनेशनल डेस्क : चीनी राज्य परिषद के सूचना कार्यालय ने 24 जून को चीनी जनता के जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध और विश्व फासीवाद विरोधी युद्ध की विजय की 80वीं वर्षगांठ मनाने के लिए सिलसिलेवार गतिविधियों की जानकारी दी।पहला, 3 सितंबर की सुबह चीनी जनता के जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध और विश्व फासीवाद विरोधी युद्ध की विजय की 80वीं वर्षगांठ मनाने का समारोह राजधानी पेइचिंग में आयोजित होगा, जिसमें सैन्य अभिवादन शामिल है।
इस मौके पर चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग महत्वपूर्ण भाषण देंगे। 3 सितंबर को दोपहर में पेइचिंग में सत्कार समारोह का आयोजन होगा। इसमें शी चिनफिंग अहम भाषण देंगे। 3 सितंबर की रात पेइचिंग में सांस्कृतिक गाला आयोजित होगा, जिसमें पार्टी और देश के नेता उपस्थित होंगे।दूसरा, सीपीसी की केंद्रीय समिति, राज्य परिषद और केंद्रीय सैन्य आयोग के नाम से चीनी जनता के जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध में शामिल जीवित बचे दिग्गजों, बुजुर्ग कॉमरेडों, जनरलों या उनके रिश्तेदारों को “चीनी जनता के जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध की विजय की 80वीं वर्षगांठ” का स्मारक पदक प्रदान किया जाएगा। विभिन्न क्षेत्र और संबंधित विभाग देश में रहने वाले जीवित बचे दिग्गजों, बुजुर्ग कॉमरेडों, जनरलों या उनके परिवारों और शहीदों के रिश्तेदारों के लिए संवेदना गतिविधि करेंगे।
तीसरा, 7 जुलाई को चीनी जनता के जापानी अतिक्रमण विरोधी युद्ध के स्मारक हॉल में पूरे राष्ट्र में जापानी अतिक्रमण विरोधी युद्ध के आरंभ की 88वीं वर्षगांठ की स्मरण रस्म का आयोजन होगा। इसके साथ ही चीनी जनता के जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध और विश्व फासीवाद विरोधी युद्ध की विजय की 80वीं वर्षगांठ मनाने के विषय पर प्रदर्शनी का उद्घाटन आयोजित होगा।
चौथा, 3 सितंबर के आसपास चीनी जनता के जापानी अतिक्रमण विरोधी युद्ध और विश्व फासीवाद विरोधी युद्ध की विजय की 80वीं वर्षगांठ मनाने के विषय पर हांगकांग, मकाओ व थाईवानी बंधुओं और विदेशों में रहने वाले संबंधित व्यक्तियों की संगोष्ठी आयोजित होगी और अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। पांचवां, 18 सितंबर को ल्याओनिंग प्रांत के शनयांग शहर स्थित “9·18” इतिहास संग्रहालय में घंटी बजाने का समारोह आयोजित होगा।
छठा, 25 अक्तूबर के आसपास थाईवान की जापान के अधिकृत क्षेत्र से चीन में वापस लौटने की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन होगा। समुद्रपारीय चीनियों का स्थानीय क्षेत्रों में संबंधित स्मारक कार्यक्रम आयोजित करने में समर्थन दिया जाएगा।सातवां, 13 दिसंबर को सीपीसी की केंद्रीय समिति और राज्य परिषद के नाम पर च्यांगसू प्रांत के नानचिंग शहर स्थित चीन के खिलाफ जापानी आक्रमण सेना द्वारा नानचिंग नरसंहार के पीड़ितों के लिए स्मारक हॉल में स्मारक समारोह का आयोजन होगा। आठवां, चौथी खेप में राष्ट्र स्तरीय जापानी अतिक्रमण विरोधी युद्ध के स्मारक संस्थापनों, अवशेषों की सूची और प्रसिद्ध नायकों व हीरो समूहों की सूची जारी की जाएगी। स्मारक संस्थापनों और अवशेषों की मरम्मत की जाएगी और जापानी अतिक्रमण विरोधी युद्ध के विषय पर कुछ प्रदर्शनी बुटीक का प्रचार किया जाएगा।
नौवां, चीनी जनता के जापानी अतिक्रमण विरोधी युद्ध और विश्व फासीवाद विरोधी युद्ध की विजय की 80वीं वर्षगांठ मनाने के लिए सिलसिलेवार सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रकाशन बनाए जाएंगे। अकादमिक अनुसंधान मजबूत करने के साथ कई प्रमुख मुद्दे तय किए जाएंगे। इसके अलावा, स्मारक सिक्के और स्मारक डाक टिकट जारी किए जाएंगे। दसवां, विभिन्न क्षेत्र और विभिन्न विभाग वस्तुगत स्थिति के अनुसार नागरिकों के सामूहिक स्मारक गतिविधियों का आयोजन करेंगे। हांगकां और मकाओ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र भी सिलसिलेवार स्मारक कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
मेष: दिन शुभ रहेगा...